सैफ ने ‘धुरंधर’ को बताया क्रांतिकारी, रणवीर सिंह की फिल्म पर कही बड़ी बात

0
44
साभार : गूगल

सैफ अली खान उन सेलेब्स में से हैं जो अगर किसी की तारीफ करनी होती है तो खुलकर करते हैं और अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आता, तो उसे भी बेझिझक और साफ तौर पर कहते हैं। अब सैफ ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद भारतीय सिनेमा में एक बदलाव देखने को मिला है।

एक बातचीत में अभिनेता से पूछा गया कि क्या जो उनकी च्वाइस है स्क्रिप्ट्स को लेकर वो बदली है कुछ समय में तो उन्होंने कहा, ‘मैंने धुरंधर से पहले और बाद का समय देखा है। ये हम पर डिपेंड करता है कि हम आगे बढ़ते हैं या नहीं और जागते हैं या नहीं। हर फिल्म के लिए नया एल्बम बनाने के बजाय शानदार म्यूजिक बनाना एक साफ-सी बात लगती है और साथ ही दुनिया भर की चीजों का इस्तेमाल करना और इंग्लिश से भी न डरना।’

रिमिक्स और म्यूजिक की तारीफ करते हुए सैफ ने खासकर शरारत गाने को लेकर बात की जो धुरंधर का है और उसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा थीं। इस पर सैफ ने कहा, ‘सोचो अगर कोई ऐसी क्रांतिकारी चीज आ जाए जो आपके लिए ‘आइटम’ करने वाली खूबसूरत लीडिंग लेडी को हायर करने का तरीका ही बदल दे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप इसे सिर्फ एक गाने की तरह देखें और इन दो लड़कियों को वैसे ही परफॉर्म करते हुए देखें जैसे किसी शादी में होता है तो यह बिल्कुल भी अजीब नहीं लगता।’ बता दें कि धुरंधर के 2 पार्ट रिलीज हुए थे, एक दिसंबर 2025 में और एक मार्च 2026 में। दोनों ही फिल्में ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर थीं।

वहीं सैफ की बात करें तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म कर्तव्य में नजर आए थे। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जिसमें सैफ की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। अब वह एक पीरियड ड्रामा हम हिंदुस्तानी और प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में नजर आएंगे। हैवान के जरिए सैफ और अक्षय कुमार सालों बाद साथ नजर आएंगे, लगभग 2 दशक के बाद।

ये भी पढ़े : जब पूरी इंडस्ट्री ने मुंह मोड़ा, तब अक्षय कुमार ने विवेक ओबरॉय को ऐसे संभाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here