शेरनीज, क्वीन, चैलेंजर्स और फाल्कन सेमीफाइनल में शनिवार को भी बारिश के कारण तीनों मैच नहीं हो पाए

0
23

लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब से लखनऊ शेरनीज, सेज फाल्कन, आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स और लखनऊ नवाबी क्वीन की टीमें सेमीफाइनल पहुंच गई हैं। वहीं शहर में हो रही लगातार भीषण बारिश ने शनिवार को भी लखनऊ प्रीमियर लीग के मुकाबले नहीं होने दिए।

शनिवार को सेज ग्राउण्ड पर तीन मैच खेलने जाने थे। लगातार हो रही बारिश से तीनों मैच नहीं खेले जा सके। सभी टीमों के एक-एक अंक प्रदान किए गए। उधर, लीग के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल लाइन अप तय कर दिया गया है। आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट में बारिश बाधा जरूर होती है लेकिन आईसीसी, बीसीसीआई के बारिश को लेकर नियम हैं। उसी के लीग संचालित की जा रही है।

इनके बीच होंगे सेमीफाइनल

शनिवार को तीसरा मैच भी ना हो पाने के बाद लीग दौर में टीमों की स्थितियां देखते हुए अंपायरों ने अंकतालिका को अन्तिम रूप दिया। इसके मुताबिक आरईपीएल चैलेंजर्स, लखनऊ शेरनीज और सेज फाल्कन तीन-तीन अंकों के साथ शीर्ष तीन स्थानों पर रहीं। वहीं नवाबी क्वीन तीन अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

इस हिसाब से पहला सेमीफाइनल लखनऊ शेरनीज एवं नवाबी क्वीन तथा दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ फाल्कन और आरईपीएल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा। बारिश के कारण केडी सिंह बाबू स्टेडियम की स्थिति खेलने लायक नहीं थी। ऐसे में आयोजन समिति ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सेज ग्राउण्ड पर कराने का फैसला किया है।

इनके बीच होना था मुकाबला

शनिवार को पहला मुकाबला रहीमाबाद रायल्स और फोर स्क्वायर वारियर्स, दूसरा मुकाबला आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स एवं लखनऊ नवाबी क्वीन के बीच खेला जाना था। शाम तो तीसरा मैच सेज फाल्कन और लखनऊ शेरनीज के बीच होना था। तीनों मैच वर्षा के कारण नहीं हो पाए।

अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे परिणाम नहीं अंक
लखनऊ शेरनीज 3 1 0 2 4
सेज फाल्कन 3 1 0 2 4
आरईपीएल चैलेंजर्स 3 1 0 2 4
नवाबी क्वीन 3 0 0 3 3
रहीमाबाद रायल्स 3 0 1 2 2
4स्क्वायर 3 0 2 1 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here