खूबसूरत श्रीनगर में जे एंड के ओपन के पांचवें संस्करण के साथ डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के 2026 सीज़न के दूसरे चरण की शुरुआत

0
21

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर सरकार, जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग और भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संस्था डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई) ने आज संयुक्त रूप से जे एंड के
ओपन के पांचवें संस्करण की घोषणा की।

टूर्नामेंट 4 अगस्त से भव्य रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में शुरू होगा

यह टूर्नामेंट 4 से 7 अगस्त, 2026 तक श्रीनगर के भव्य रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारत के प्रमुख पेशेवर गोल्फर सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गांदास, गत विजेता शौर्य भट्टाचार्य और अंगद चीमा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

कुल पुरस्कार राशि बढ़ाकर ₹1 करोड़ की गई

इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ कर दी गई है। जे एंड के ओपन 2026 को टाइटल पार्टनर (Title Partner) जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग का सहयोग प्राप्त है और इसका आयोजन रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में किया जा रहा है।

टूर्नामेंट को वैश्विक स्मार्ट लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड का प्रमुख सहयोग प्राप्त है, जो डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की आधिकारिक अम्ब्रेला पार्टनर (Umbrella Partner) है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक, अमूल, अमृतांजन एनरलाइट, कैम्पा, एयर इंडिया महाराजा क्लब और कल्याणी, टूर पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।

श्रीनगर में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप ‘लोटस ट्रॉफी’ का अनावरण; सीज़न के दूसरे चरण और भारतीय गोल्फ में जम्मू-कश्मीर की बढ़ती पहचान का प्रतीक

इन सभी की भागीदारी भारतीय पेशेवर गोल्फ को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर को गोल्फ के प्रमुख गंतव्य (Destination) के रूप में स्थापित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के 2026 सीज़न के दूसरे चरण की औपचारिक शुरुआत रविवार को श्रीनगर में डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप ‘लोटस ट्रॉफी’ के अनावरण के साथ हुई।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर, भारतीय उपमहाद्वीप, हेमंत कुमार रुइया, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल, जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध क्रिकेटर आक़िब नबी, जिन्हें ‘बारामूला एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता है

और जो दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज तथा उपयोगी निचले क्रम के बल्लेबाज हैं, तथा भारत के प्रमुख पेशेवर गोल्फर और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट (Order of Merit) में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार उपस्थित रहे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा, "जे एंड के ओपन के पांचवें संस्करण के लिए भव्य रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया का एक बार फिर स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।

यह टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि जम्मू- कश्मीर की बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता, यहां के गर्मजोशी भरे आतिथ्य और भारत के प्रमुख गोल्फ पर्यटन गंतव्य (Destination) के रूप में इसकी बढ़ती पहचान का उत्सव है।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हम जम्मू-कश्मीर की विश्वस्तरीय गोल्फ सुविधाओं को देश और विदेश के खिलाड़ियों, पर्यटकों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि जे एंड के ओपन 2026 जम्मू-कश्मीर को गोल्फ, एडवेंचर और अवकाश पर्यटन के लिए सालभर पसंद किए जाने वाले गंतव्य (Destination) के रूप में और मजबूत करेगा।

साथ ही यह स्थानीय पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर भी पैदा करेगा। इस अवसर पर डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर, भारतीय उपमहाद्वीप, हेमंत कुमार रुइया ने कहा, एक वैश्विक स्मार्ट लॉजिस्टिक्स कंपनी के रूप में डीपी वर्ल्ड, जे एंड के ओपन को भारतीय गोल्फ में जम्मू-कश्मीर की बढ़ती पहचान को सामने लाने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और निवेश के गंतव्य (Destination) के रूप में इसकी संभावनाओं को दर्शाने वाले मंच के रूप में देखता है।

इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय गोल्फ लाकर हमारा उद्देश्य इसकी पहचान को और बढ़ाना, नए अवसर पैदा करना और इसे व्यापार तथा खेल के पसंदीदा गंतव्य (Destination) के रूप में विकसित करने में योगदान देना
है।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल ने कहा, शानदार रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में जे एंड के ओपन की वापसी डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई और भारतीय गोल्फ, दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

हमें खुशी है कि रॉबर्ट ट्रेंट जोन्स जूनियर द्वारा डिजाइन किया गया यह गोल्फ कोर्स डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई सीज़न के दूसरे चरण के शुरुआती टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और एक और रोमांचक तथा बेहद प्रतिस्पर्धी चरण की शुरुआत करेगा।

इस प्रतियोगिता को दोबारा आयोजित करने में दिए गए अमूल्य सहयोग के लिए हम जम्मू- कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर सरकार और जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। जे एंड के ओपन हमेशा हमारे कैलेंडर के सबसे बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंटों में से एक रहा है।

यह पेशेवर गोल्फ की पहुंच बढ़ाने और हमारे खिलाड़ियों को देशभर के विश्वस्तरीय गोल्फ कोर्सों पर प्रतिस्पर्धा करने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। हमें विश्वास है कि गोल्फ का यह शानदार सप्ताह खेल और पर्यटन के प्रमुख गंतव्य (Destination) के रूप में जम्मू-कश्मीर की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा।

जे एंड के ओपन के दौरान डीपी वर्ल्ड ने एक पैनल डिस्कशन ('टी-साइड टॉक') आयोजित किया, जिसमें नासिर असलम वानी, आक़िब नबी, हेमंत कुमार रुइया और अमनदीप जौहल ने भाग लिया। इस चर्चा में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि वैश्विक साझेदारियां व्यापार, पर्यटन और खेल को जोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के भविष्य को किस प्रकार नई दिशा दे सकती हैं।

इसमें डीपी वर्ल्ड–पीजीटीआई की साझेदारी को क्षेत्र की पहचान बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि जम्मू-कश्मीर के व्यापार और विश्वस्तरीय गोल्फ के पसंदीदा गंतव्य
(Destination) के रूप में उभरने की व्यापक संभावनाएं हैं।

टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पेशेवर गोल्फर भी हिस्सा लेंगे जिनमें अरिंदम सूदन, फैयाज अहमद लंगू, अदनान
मुबारिक राह और पवन परिहार शामिल हैं। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने की जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की पहल का हिस्सा है।

जम्मू-कश्मीर में जम्मू तवी गोल्फ कोर्स, रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स (श्रीनगर), पहलगाम गोल्फ कोर्स (लिद्दर घाटी) और गुलमर्ग गोल्फ क्लब जैसे शानदार गोल्फ कोर्स हैं। ये सभी गोल्फरों को यादगार अनुभव प्रदान करते हैं।
रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स को एशिया के सबसे खूबसूरत गोल्फ कोर्सों में गिना जाता है।

रॉबर्ट ट्रेंट जोन्स द्वितीय द्वारा डिजाइन किए गए इस कोर्स में ज़बरवान पर्वतमाला की उन लहरदार ढलानों का पूरा लाभ उठाया गया है, जो प्रसिद्ध डल झील के किनारे तक उतरती हैं। 72 पार वाला यह 6,445 मीटर लंबा कोर्स हर स्तर के खिलाड़ियों के लिए चुनौती पेश करता है।

कोर्स के डिजाइनर ने प्राकृतिक परिवेश का उपयोग करते हुए सुंदरता और गोल्फ के आनंद का अनूठा संगम तैयार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here