काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

0
75

लखनऊ। यूपी टी20 लीग के चौथे संस्करण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 14 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें 34 मुकाबलों में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन काशी रुद्रास का सामना उपविजेता मेरठ मेवरिक्स से होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा।

इस बार लीग के मुकाबले पहली बार दो शहरों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण के  22 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे,

जबकि दूसरे चरण के मुकाबले, प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे। 24 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 13 डबल-हेडर और आठ सिंगल-हेडर मैच शामिल हैं।

14 अगस्त से शुरू होगा रोमांच, 6 सितंबर को मिलेगा नया चैंपियन

यूपी टी20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि यूपी टी20 लीग हर सीजन के साथ नई ऊंचाइयों को छू रही है। पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन दो शहरों में किया जा रहा है, जो लीग के विस्तार और लोकप्रियता का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें : पहली बार दो शहर, 34 मुकाबले, यूपी टी-20 लीग का नया अंदाज

ये भी पढ़ें : ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण, यूपी टी-20 लीग की तैयारियों का जायजा

ये भी पढ़ें : कानपुर में फिर जमेगा क्रिकेट का रंग, यूपी टी-20 लीग की वापसी

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास ने फिर मचाई धूम, दूसरी बार जीता यूपी टी-20 लीग खिताब

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टूर्नामेंट का स्तर काफी बेहतर हुआ है। हमें विश्वास है कि इस सीजन में भी युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा। हम सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि प्रशंसकों को एक और रोमांचक सीजन देखने को मिलेगा।

यूपी टी20 लीग के इस संस्करण में उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख घरेलू क्रिकेटरों के साथ युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। लीग से एक बार फिर प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मंच मिलने की उम्मीद है।

ऐसा रहेगा मैचों का कार्यक्रम
  • 15 अगस्त को पहले मुकाबले में नोएडा किंग्स का सामना कानपुर सुपरस्टार्स से होगा, जबकि दूसरे मैच में लखनऊ फाल्कन्स और गौर गोरखपुर लायंस आमने-सामने होंगे।
  • 16 अगस्त को काशी रुद्रास की भिड़ंत कानपुर सुपरस्टार्स से होगी, जबकि दूसरे मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स और गौर गोरखपुर लायंस के बीच मैच खेला जाएगा।
  • 17 अगस्त को नोएडा किंग्स और लखनऊ फाल्कन्स आमने-सामने होंगे। 18 अगस्त को काशी रुद्रास और गौर गोरखपुर लायंस के बीच मुकाबला होगा, जबकि 19 अगस्त को लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मेवरिक्स की टक्कर होगी।
  • 20 अगस्त को डबल-हेडर में पहले मैच में गौर गोरखपुर लायंस का सामना नोएडा किंग्स से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स और काशी रुद्राक्ष आमने-सामने होंगे।
  • 21 अगस्त को मेरठ मेवरिक्स और नोएडा किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ फाल्कन्स का सामना कानपुर सुपरस्टार्स से होगा। 22 अगस्त को डबल-हेडर में काशी रुद्रास और गौर गोरखपुर लायंस के बीच पहला तथा मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच दूसरा मुकाबला होगा।
  • 23 अगस्त को पहले मैच में लखनऊ फाल्कन्स की नोएडा किंग्स और मेरठ मेवरिक्स की गौर गोरखपुर लायंस से और 24 अगस्त को पहले मैच में काशी रुद्रास की लखनऊ फाल्कन्स से और दूसरे मैच में नोएडा किंग्स की  गौर गोरखपुर लायंस से टक्कर होगी।
  • 25 अगस्त को पहले मैच में कानपुर सुपरस्टार्स से मेरठ मेवरिक्स का और दूसरे मैच में लखनऊ फाल्कन्स का काशी रुद्रास जबकि लखनऊ चरण के अंतिम दिन गौर गोरखपुर लायंस की कानपुर सुपरस्टार्स से और दूसरे मैच में नोएडा किंग्स की काशी रुद्रास से टक्कर होगी।

28 अगस्त से कानपुर चरण, 6 सितंबर को फाइनल

  • कानपुर चरण की शुरुआत 28 अगस्त को काशी रुद्राक्ष और नोएडा किंग्स के मुकाबले से होगी।
  • 3 सितंबर को क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर
  • 4 सितंबर को क्वालिफायर-2
  • 6 सितंबर को फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here