ओपन नेशनल बास्केटबॉल में यूपी का जलवा, बालक-बालिका दोनों टीमों ने जीते पदक

0
22

विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित ओपन नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। बालक वर्ग में रजत पदक और बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। बालक टीम अपने पूल में दूसरे स्थान पर रही, जबकि बालिका टीम अपने पूल में तीसरे स्थान पर रही।

बालक वर्ग का प्रदर्शन: नॉकआउट चरण में उत्तर प्रदेश के बालकों ने कर्नाटक को एकतरफा 66-35 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 66-55 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह बालक टीम का लगातार चौथा पदक है।

बालिका वर्ग का प्रदर्शन: बालिकाओं ने नॉकआउट चरण में मध्य प्रदेश को 55-29 से एकतरफा हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में तमिलनाडु से हारने के बाद तीसरे स्थान के मुकाबले में कर्नाटक को एकतरफा हराकर कांस्य पदक जीता। कई वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार बालिका टीम ने ओपन नेशनल में पदक हासिल किया है।

इस सफलता में कोच अमरजीत सिंह, उमर मिर्जा और अजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here