यूपीसीए अंपायर्स एवं स्कोरर्स की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित

0
17

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के राज्य पैनल अंपायर्स एवं स्कोरर्स की प्रैक्टिकल परीक्षा आज ग्रीन पार्क स्टेडियम मे आयोजित की गई। परीक्षा में अंपायर्स और स्कोरर्स की व्यावहारिक दक्षता का परीक्षण किया गया।

30 स्कोरर्स ने वीडियो के माध्यम से मैच की स्कोरिंग की। इस दौरान स्कोरर्स ने प्रत्येक गेंद, रन, विकेट, एक्स्ट्रा तथा मैच से जुड़े अन्य आवश्यक विवरणों को निर्धारित नियमों के अनुसार दर्ज किया। स्कोरर्स की आज लिखित परोक्षा भी आयोजित की गई.

वहीं, अंपायर्स का वास्तविक मैच कराकर प्रैक्टिकल टेस्ट लिया गया। अंपायर्स की गेंदों पर निर्णय लेने, एलबीडबल्यू, रन आउट, कैच, नो-बॉल, वाइड सहित विभिन्न मैच परिस्थितियों में नियमों के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया गया। अंपायर्स का प्रैक्टिकल टेस्ट पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने लिया, जबकि स्कोरर्स का प्रैक्टिकल परीक्षण पी. जयपाल ने किया।

परीक्षा का उद्देश्य राज्य पैनल के लिए योग्य अंपायर्स एवं स्कोरर्स की व्यावहारिक क्षमता और क्रिकेट के नियमों की समझ का निष्पक्ष मूल्यांकन करना है।

परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार आयोजित की गई। अंपायर समिति चेयरमैन मनोज पुंडीर सहित एजुकेटर सहायक के रूप मे अनुराग राठौर और राम जीं तिवारी, ए पी सिंह और एस पी सिंह मौजूद रहे. यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता नें भी परीक्षा का निरिक्षण किया. कल अंपायर का मौखिक और वीडियो परिक्षण होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here