राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में जैनुल इमाम का चयन, यूनिटी कॉलेज के अंडर-19 खिलाड़ी को मिली बड़ी कामयाबी

0
22

लखनऊ। यूनिटी कॉलेज के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी सैयद जैनुल इमाम का सीआईएससीई यूपी नेशनल फुटबॉल टीम 2026-27 के लिए चयन हुआ है। जैनुल का चयन बॉयज अंडर-19 वर्ग में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

शिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं जैनुल इमाम के पिता अतहर इमाम के अलावा परिवार के मुखिया कमर इमाम के अलावा कम्बर इमाम ने भी खुशी जतायी।

सीआईएससीई की ओर से 25 अगस्त को जारी पत्र में उत्तर प्रदेश की अंडर-19वीं राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए चयनित आठ खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें सैयद जैनुल इमाम का नाम भी शामिल है। चयनित टीम देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली टीमों के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक पंजाब के होशियारपुर स्थित संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल, माहिलपुर में होगा। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज के बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टीम प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से चंडीगढ़ और वहां से होशियारपुर पहुंचेगी।

जैनुल इमाम के राष्ट्रीय स्तर पर चयन को स्कूल के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके चयन से यूनिटी कालेज के अन्य खिलाड़ियों को भी फुटबॉल में आगे बढ़ने और उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के प्रदर्शन के साथ ही जैनुल इमाम के खेल पर भी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी। स्कूल परिवार को उम्मीद है कि जैनुल राष्ट्रीय मंच पर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here