बाहुबली फेम निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिखेगी। आज बुधवार को प्रियंका का फर्स्ट लुक साझा किया गया है। वे मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। प्रियंका पीले रंग की साड़ी पहने, हाथ में बंदूक थामे दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड अदाकाराएं एक्शन रोल में रफ-टफ अंदाज में नजर आती हैं। वे वेस्टर्न लुक में हाथ में हथियार उठाए दिखती हैं।
मगर, प्रियंका चोपड़ा का अंदाज सबसे हटकर दिखा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। वे पीले रंग की साडी़ पहने नजर आ रही हैं। हाथ में बंदूक थाम रखी है। साड़ी का पल्लू हवा में लहरा रहा है और वे बंदूक से निशाना लगाते दिख रही हैं।
She’s more than what meets the eye… say hello to Mandakini. #GlobeTrotter@ssrajamouli @urstrulyMahesh @mmkeeravaani @SriDurgaArts @SBbySSK @PrithviOfficial pic.twitter.com/3KqKnb2D5h
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 12, 2025
एसएस राजामौली की फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ से यह प्रियंका चोपड़ा का पहला पोस्टर है। इसी के साथ उनके किरदार का नाम भी रिवील हो गया है।
पोस्टर पर लिखा है, ‘एसएस राजामौली की फिल्म। प्रियंका चोपड़ा जोनस, मंदाकिनी।’ पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘वह दिखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं अधिक है…मंदाकिनी को हैलो कहिए’। इस फिल्म में महेश बाबू भी नजर आएंगे।
एसएस राजामौली ने भी प्रियंका चोपड़ा का लुक अपने एक्स अकाउंट से साझा करके उनकी तारीफ में लिखा, वह महिला जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को नया रूप दिया। देसी गर्ल, आपका स्वागत है। दुनिया को आपकी मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का बेसब्री से इंतजार है’।
The woman who redefined Indian Cinema on the global stage. Welcome back, Desi Girl! @priyankachopra
Can’t wait for the world to witness your myriad shades of MANDAKINI.#GlobeTrotter pic.twitter.com/br4APC6Tb1
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 12, 2025
प्रियंका चोपड़ा से पहले एसएस राजामौली ने पृथ्वीराज सुकरमन का पहला लुक और फिल्म का पहला गाना ‘संचारी’ रिलीज किया था।
अब प्रियंका का लुक रिवील किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नेटिजन्स सहित तमाम यूजर्स फायर इमोजी और हार्ट इमोजी बनाकर तारीफें कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : विलेन का नया अवतार : शांत लेकिन खतरनाक, राजामौली की खास पेशकश













