स्थिरता, कला और देशभक्ति का संगम, अदाणी मैराथन की नई जर्सी हुई लॉन्च

0
77

अहमदाबाद : अदाणी अहमदाबाद मैराथन के 9वें संस्करण की आधिकारिक जर्सी का अनावरण शनिवार को पैलेडियम मॉल में किया गया। शहर के फिटनेस प्रेमियों और रनिंग कम्युनिटी के सदस्यों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

15,000 रिसाइकिल्ड प्लास्टिक बोतल के ढक्कनों से तैयार की गई आकर्षक कलाकृति ने रचनात्मकता, स्थिरता और देशभक्ति की भावना का शानदार संगम पेश किया — ‘तिरंगे को समर्पित एक प्रेरक श्रद्धांजलि’।

पहली बार, आक़िब वानी ने अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के साथ मिलकर शहरवासियों से जर्सी डिज़ाइन आमंत्रित किए, ताकि स्थानीय विचारों को उनकी कहानी-प्रधान डिजाइन शैली के साथ जोड़कर एक अनोखा डिज़ाइन तैयार किया जा सके।

इसका परिणाम एक जीवंत जर्सी के रूप में सामने आया, जो मैराथन के मुख्य उद्देश्य #Run4OurSoldiers और अहमदाबाद की सांस्कृतिक पहचान — दोनों को दर्शाती है। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर संजय अडेसरा ने कहा, “9वीं आदाणी अहमदाबाद मैराथन की आधिकारिक जर्सी का अनावरण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मैं आक़िब वानी और हमारे समुदाय का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस जर्सी को मिलकर बनाया। यह डिज़ाइन मैराथन की बढ़ती विरासत और शहर की रचनात्मक ऊर्जा को खूबसूरती से समेटता है।”

अदाणी अहमदाबाद मैराथन AIMS ग्लोबल मैराथन इवेंट लिस्ट में शामिल है और भारत की सशस्त्र सेनाओं को सम्मान देने के अपने सामाजिक उद्देश्य को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

इस वर्ष भी दौड़ की शुरुआत साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क से होगी। मार्ग अहमदाबाद के प्रमुख स्थलों—अटल ब्रिज, गांधी आश्रम और एलिस ब्रिज—से होकर गुजरेगा। यह आयोजन 30 नवंबर को होगा और इसमें चार श्रेणियां होंगी—फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़ और 5 किमी दौड़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here