बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई, आलिया भट्ट का ‘धुरंधर’ को सलाम

0
96
Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आदित्य धर निर्देशित जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। इसी बीच आलिया ने ‘धुरंधर’ की तारीफ में एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और साथ ही ‘धुरंधर’ को ‘आज के भारत की आवाज’ बताया है।

आलिया अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ नए साल की छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। गुरुवार को उनके प्रोडक्शन हाउस ‘एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ टीम के लिए एक संदेश पोस्ट किया गया। आलिया ने फिल्म को ‘आज के भारत की आवाज’ बताया और बहुत तारीफ की है।

Eternal Sunshine Productions (@eternalsunshineproduction)

एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया पर आलिया ने ‘धुरंधर’ के लिए लिखा और साथ ही इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

आलिया ने लिखा, ‘यह आज के भारत की आवाज है। यह आज के भारत की पसंद है। यह इतिहास के एक अध्याय पर आधारित है। अब यह भारत के सिनेमा इतिहास का नंबर एक अध्याय बन गया है।

‘धुरंधर’ को सलाम। पूरी टीम को बधाई। आपने न सिर्फ धूम मचाई, बल्कि सिनेमाघरों में फिर से रौनक ला दी। अगर पहला भाग सर्दियों में इतना कमाल कर गया, तो दूसरा भाग वसंत में क्या करेगा?’

Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 840.85 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पैंडोर सहित अन्य कई स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़े : यशराज फिल्म्स ने ‘धुरंधर’ को बताया भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here