जेल प्रशासन में मानवाधिकार पर मंथन, तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

0
30

महानिदेशक कारागार पीसी मीना के निर्देशन में कारागार मुख्यालय, लखनऊ के सभाकक्ष में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, भारत सरकार के सहयोग से ह्यूमन राईट्स इन प्रिजन एडमिनिसट्रेशन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, न्यायाधीश, राजीव लोचन मेहरोत्रा, सदस्य राज्य मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश का स्वागत डा. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ के निदेशक डाॅ राम धनी द्वारा पुष्प गुच्छ व कारागार का स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित व माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कारागार विभाग के अधिकारीगण एवं राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैम्पस की निदेशक, डाॅ मंजरी चन्द्रा उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि महोदय ने बन्दियों के मानवाधिकार के साथ-साथ कारागार के अधिकारियों के मानवाधिकार पर भी चर्चा की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के असिस्टेण्ट जेलर से लेकर जेल सुपरिटेन्डेण्ट स्तर के 20 अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

इन तीन दिवसों में प्रख्यात वक्ताओं जैसे अल्पना शुक्ला, विधि अधिकारी -राज्य मानवाधिकार आयोग, डॉ मनु कालिया, सदस्य सचिव -राज्य विधिक प्राधिकरण, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स एवं उत्तर प्रदेश के कारागार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : दिव्यांग बंदियों को समानता व गरिमा सुनिश्चित करने हेतु यूपी में विशेष प्रशिक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here