यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप 24 अप्रैल से, 30 जिलों के 550 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

0
77

लखनऊ। चौक स्टेडियम का लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल शुक्रवार से तीन दिनों तक जापानी मार्शल आर्ट कराटे के मुकाबलों का गवाह बनेगा। यहां प्रदेश के 30 जिलों के करीब 550 खिलाड़ी विभिन्न वर्गो में अपने हुनर का प्रदर्शन करने उतरेंगे।

मौका होगा यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 का, जिसका आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा आगामी 24 से 26 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।

सब जूनियर, कैडेट व जूनियर वर्ग में 111 स्वर्ण पदकों के लिए होंगे मुकाबले

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 111 स्वर्ण, 111 रजत व 222 कांस्य पदकों के लिए बालक व बालिका वर्गों में मुकाबले होंगे। चैंपियनशिप में कुमिते के 87 भारवर्ग और काता की 24 श्रेणियों सहित कुल 111 वर्गों में स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।

अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने बताया कि इस चैंपियनशिप के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कराटे टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप का औपाचरिक उद्घाटन 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : कियो नेशनल कराटे में यूपी का धमाल, जीते दो रजत सहित पांच पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here