एसएनआई के खिलाड़ियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधा, मैक्स हॉस्पिटल से एमओयू

0
37

लखनऊ। खिलाड़ियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, तेज़ रिकवरी और सुरक्षित खेल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर शुक्रवार को स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के अंतर्गत एसएनआई से जुड़े सभी स्पोर्ट्स सेंटर, कॉम्प्लेक्स, स्कूल और स्टेडियमों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों और उनके परिवारों को विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इससे खिलाड़ियों को समय पर इलाज, स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट और रिहैबिलिटेशन में मदद मिलेगी। इस एमओयू पर मैक्स हॉस्पिटल की ओर से आशीष शर्मा और एसएनआई की ओर से निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल में स्पोर्ट्स इंजरी विषय पर एक विशेष सेमिनार भी आयोजित किया गया। सेमिनार में प्रसिद्ध सर्जन एवं विख्यात स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. प्रसून कांत शमशेरी (निदेशक – आर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट) ने खिलाड़ियों को खेल के दौरान लगने वाली चोटों, उनके उपचार एवं रिहैबिलिटेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि स्पोर्ट्स इंजरी का सही समय पर उपचार और वैज्ञानिक पद्धति से रिहैबिलिटेशन अत्यंत आवश्यक है , जिससे खिलाड़ी शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने खेल में वापसी कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए।

इस मौके पर डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने कहा कि इस तरह के समझौते से खिलाड़ियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के जरिए खिलाड़ियों का बेहतर इलाज संभव होगा, जिससे चोट के कारण खेल से दूर हुए खिलाड़ी पुनः मैदान में वापसी कर सकेंगे।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के यूनिट हेड प्रमित मिश्रा ने कहा कि हॉस्पिटल सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।

खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है और भविष्य में भी खेलों के विकास के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल की ओर से मार्केटिंग हेड राम गोपाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर अनिल अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ) और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुनील तुली (निदेशक, मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।

इस अवसर पर गुरुकुलम स्कूल (फिजिक्स वाला), अलीगंज शाखा की प्रधानाचार्या पूजा सिंह, अजय सेठी (पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, लखनऊ एवं पूर्व कार्यकारी प्रधानाचार्य, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज) सहित कई खेल विशेषज्ञ, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : प्रतिभाओं का सम्मान, खिलाड़ियों ने पदकों से बढ़ाया गौरव

ये भी पढ़ें : गोवा में नेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम रवाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here