खुशीका मित्तल ने जीता अंडर-13 गर्ल्स चैंपियनशिप का खिताब

0
17

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में आज अंडर-13 गर्ल्स वर्ग की प्रतियोगिता संपन्न हुई।

आगरा की आदृता मिश्रा 5 चक्रों में 5 अंकों के साथ आधे अंक की बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन अंतिम चक्र में गाजियाबाद की खुशीका मित्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें पराजित कर 5.5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। आदृता मिश्रा को 5 अंकों के साथ उपविजेता स्थान प्राप्त हुआ।

गौतम बुद्ध नगर की माही सिंह ने भी 5 अंक अर्जित किए, परंतु टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। गौतम बुद्ध नगर की मानवी पंवार एवं तविषी धड़र्वाल ने क्रमशः चौथा एवं पांचवां स्थान प्राप्त किया।

गाजियाबाद की खुशीका मित्तल एवं आगरा की आदृता मिश्रा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, अंडर-11 ओपन वर्ग में चार चक्रों की समाप्ति के बाद प्रयागराज के शिवाय सिंह, गौतम बुद्ध नगर के अंश काबरा एवं महाराजगंज के अयांश सिंह 4-4 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं।

बुलंदशहर के सात्विक शर्मा एवं लखनऊ के रेयांश कश्यप 3.5-3.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। जबकि मोहम्मद इस्माइल, विवान वरुण, आर्यंश सिंह, परिक्षित दुबे, आरव सिंह, रोहितांश शर्मा एवं अक्षत श्रीवास्तव 3-3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here