ईस्ट बंगाल की शानदार वापसी, मुंबई को हराकर पहुंची शीर्ष पर

0
48
Photo: Pratik Chorge / Focus Sports / ISL

मुंबई : इंडियन सुपर लीग 2025-26 में मुंबई फुटबॉल एरिना में खेले गए मुकाबले में ईस्ट बंगाल एफसी ने शानदार वापसी करते हुए मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराया। दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों यूसुफ एज़ेज्जारी और नंधा कुमार के गोलों ने ब्रैंडन फर्नांडीस के शुरुआती गोल को बेअसर कर दिया।

‘रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड’ ने दूसरे हाफ में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंक हासिल किए और 10 मैचों में 21 अंकों के साथ गोल अंतर के आधार पर जमशेदपुर एफसी से आगे निकलकर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई सिटी एफसी 11 मैचों में 19 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई और इस सीज़न में घरेलू मैदान पर अपनी पहली हार झेली।

इंडियन सुपर लीग

ईस्ट बंगाल के सेंटर-बैक केविन लियोनेल सिबिले को उनके रक्षात्मक प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  पेत्रक्रात्की की टीम ने तेज शुरुआत करते हुए शुरुआती दबाव बनाया, लेकिन सिबिले और अनवर अली की सेंटर-बैक जोड़ी ने मजबूती से डटे रहते हुए हमलों को विफल किया। इसके बावजूद ‘आइलैंडर्स’ ने पहले गोल किया।

आठवें मिनट में लेफ्ट-बैक आकाश मिश्रा के लंबे थ्रो-इनसे बॉक्स में हलचल मची, और मिडफील्डर ब्रैंडन फर्नांडीस ने सबसे तेज प्रतिक्रिया देते हुए बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को टॉप लेफ्ट कॉर्नर में पहुंचाया। मुंबई सिटी एफसी ने इसके बाद भी बेहतर मौके बनाए।

 ईस्ट बंगाल एफसी – 2 (यूसुफ एज़ेज्जारी 58’ पेनल्टी, नंधा कुमार 71’)

करीब 15वें मिनट के आसपास विंगर विक्रम प्रताप सिंह दाईं ओर से तेजी से आगे बढ़े, लेकिन उनका शॉट डिफेंडर जैकसन सिंह ने ब्लॉक कर दिया। इसके तुरंत बाद लल्लियानजुआला छांगटे का एक अच्छा मौका भी बचा लिया गया, जबकि विक्रम ने मिडफील्डर जोनी काउको के लॉफ्टेड पास पर चिपशॉट का प्रयास किया, जो लक्ष्य से चूक गया।

मुंबई सिटी एफसी – 1 (ब्रैंडन फर्नांडीस 8’)

Photo: Pratik Chorge / Focus Sports / ISL

ईस्ट बंगाल धीरे-धीरे मैच में वापसी करने लगा, लेकिन अंतिम तीसरे हिस्से में घुसने में उसे मुश्किल हुई। 28वें मिनट में मोहम्मद राशिद के शॉट को गोलकीपर फुर्बा लाछेनपा ने बचाया, जबकि एडमंड लालरिंदिका और कप्तान साउल क्रेस्पो के प्रयास निशाने से चूक गए या ब्लॉक हो गए।

हाफ टाइम से पहले मुंबई सिटी ज्यादा खतरनाक टीम बनी रही, जहां ब्रैंडन ने एक बार फिर गोलकीपर प्रभसुखन सिंह गिल की परीक्षा ली।

हाफ टाइम पर ऑस्कर ब्रूज़ोन ने तीन आक्रामक बदलाव करते हुए मिगुएल फिगुएरा, यूसुफ एज़ेज्जारी और सौविक चक्रवर्ती को मैदान में उतारा। इसका असर तुरंत दिखा, क्योंकि ईस्ट बंगाल ने ऊंची पोजिशन लेकर मुंबई की रक्षा को परखना शुरू किया।

58वें मिनट में बराबरी का गोल आया। बॉक्स के अंदर काउको की चुनौती के बाद ईस्ट बंगाल को पेनल्टी मिली। सब्स्टीट्यूट एजेचज्जारी ने आगे बढ़कर जोरदार शॉट के साथ गेंद को निचले कोने में पहुंचाया, हालांकि लाछेनपास ही दिशा में गए थे।

मुंबई सिटी ने तुरंत जवाब देने की कोशिश की। 61वें मिनट में छांगटे के शॉट को गिल ने शानदार तरीके से रोका, लेकिन ईस्ट बंगाल की रक्षा मजबूत रही। लगभग 71वें मिनट में मेहमान टीम ने बढ़त हासिल कर ली।

फिगुएरा की पहल पर बने मूव के बाद सब्स्टीट्यूट नंधाकुमार बाईं ओर से अंदर कट करते हुए बॉक्स के किनारे से शॉट लगाया।यह शॉट डिफेंडर विजय छेत्री से हल्का सा डिफ्लेक्ट होकर लाछेनपा को छकाते हुए गोल में चला गया और स्कोर 2-1 हो गया।

अंतिम चरणों में ‘आइलैंडर्स’ ने जोरदार दबाव बनाया। जॉर्ज ऑर्टिज़ ने दूर से शॉट लगाया, जबकि छांगटे के खतरनाक क्रॉस पर इंजरी टाइम में सब्स्टीट्यूट ग्यामार निकुम का शॉट पोस्ट से टकरा गया।

काउको और ऑर्टिज़ के प्रयास भी बचा लिए गए या थोड़ा बाहर चले गए, लेकिन ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति डटी रही। लंबे इंजरी टाइम के बाद ईस्ट बंगाल एफसी ने एक महत्वपूर्ण अवे जीत हासिल की, जो उनकी आक्रामक गहराई और रणनीतिक लचीलापन को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें : प्लेऑफ की रेस में अहम मुकाबला, पंजाब और चेन्नईयिन आमने-सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here