‘डॉन 3’ विवाद में अचानक पलटा मामला, रणवीर सिंह को मिली बड़ी राहत

0
49
साभार : गूगल

‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच उपजा विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है। एफडब्ल्यूआईसीई ने इस मामले में रणवीर को लेकर एक अहसयोग निर्देश जारी किया था, जिसे अब तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है।

ऐसा एफडब्ल्यूआईसीई ने IMPPA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA के हस्तक्षेप के बाद किया है। NCD वापस लेने का फैसला रणवीर सिंह के एफडब्ल्यूआईसीई को कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद लिया गया है। एफडब्ल्यूआईसीई अध्यक्ष बीएन तिवारी का बोलना है कि रणवीर सिंह मामले में न तो कोई जीता है और ना ही कोई हारा है।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, एफडब्ल्यूआईसीई अध्यक्ष बीएन तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘IMPA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA के अनुरोध के बाद हम अपना असहयोग निर्देश तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं।

साभार : सोशल मीडिया

हमें बताया गया है कि हम सभी को प्रोड्यूसर्स बॉडी के साथ बैठकर एक उचित निर्णय लेना चाहिए, जिससे न तो प्रोड्यूसर्स, न ही डायरेक्टर्स और न ही एक्टर को कोई समस्या हो। इस मामले में किसी की जीत या हार नहीं हुई है। हमारा कानूनी विभाग उनके कानूनी नोटिस का जवाब देगा।’

IMPA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA के अनुरोध के बाद हम अपना असहयोग निर्देश तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं। इस मामले में किसी की जीत या हार नहीं हुई है। हमारा कानूनी विभाग उनके कानूनी नोटिस का जवाब देगा।

यह अपडेट रणवीर द्वारा पिछले महीने जारी किए गए असहयोग निर्देश के संबंध में एफडब्ल्यूआईसीई को कानूनी नोटिस भेजने के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है।

खबरों के मुताबिक, एक्टर ने मंगलवार को नोटिस भेजा, हालांकि इसकी डिटेल्स अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। एफडब्ल्यूआईसीई ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और रणवीर के कानूनी नोटिस का अभी तक जवाब नहीं दिया है।

साभार : सोशल मीडिया

बता दें कि अप्रैल में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई को अप्रोच किया था, जिसके बाद पिछले हफ्ते फिल्म संस्था ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया था।

इसका मतलब यह था कि जब तक फरहान और रणवीर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद नहीं सुलझता है, तब तक एफडब्ल्यूआईसीई के कथित 4 लाख लोग एक्टर के साथ काम नहीं करेंगे।

इस पर रणवीर सिंह की ओर से एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया, ‘रणवीर सिंह फिल्म जगत और ‘डॉन’ फ्रैंचाइज से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं।

‘डॉन 3′ से संबंधित हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साध रखी है, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभाला जाना चाहिए।’

वहीं, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने जारी अपने बयान में कहा था कि एक्टर ने करीब तीन साल तक ‘डॉन 3’ की तैयारी की, और फिर शूटिंग शुरू होने से पहले कुछ दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी थी।

मालूम हो कि साल 2023 में फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ का ऐलान किया था, जिसमें रणवीर सिंह को लेने की बात कही थी।

इससे पहले 2006 में आई ‘डॉन’ और 2011 में आई ‘डॉन 2’ में शाहरुख खान ने लीड किरदार निभाया था। हालांकि, दिसंबर 2025 में जब रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ‘डॉन 3’ छोड़ दी, तो उनके और फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगीं।

इस मामले में फरहान अख्तर ने मई में एफडब्ल्यूआईसीई को अप्रोच किया, और दावा किया कि रणवीर के ‘डॉन 3’ छोड़ने से उन्हें ₹45 करोड़ का नुकसान हुआ है।

इसके लिए फरहान की कंपनी ने खर्चे के सारे सबूत भी दिए थे। साथ ही उन शिकायतों के जवाब भी दिए, जिनके कारण रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ से बाहर होना पड़ा था।

ये भी पढ़े : FWICE बैन पर रणवीर सिंह का जवाब, कहा- ‘संयम और गरिमा बनाए रखूंगा’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here