योगासन में भारत का डंका: प्रवीण पाठक ने विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

0
29

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर के लाल प्रवीण कुमार पाठक ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में कलात्मक योगासन – सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 8 जून 2026 तक ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित हुई।

पिछले वर्ष के एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण ने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवीण बीएससी फिजिकल एजुकेशन, एमएससी योग साइंस कर चुके हैं और वर्तमान में पीएचडी स्कॉलर हैं।

अपनी जीत के बाद प्रवीण ने कहा, “यह पदक मेरे देश का है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूँ, जिनके विजन से योग को वैश्विक पहचान मिली। योग गुरु स्वामी रामदेव और सभी पूज्य संतों को नमन, जिन्होंने अपनी साधना से योग को जन-जन तक पहुंचाया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य, अध्यक्ष उदित सेठ, कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, डॉ. संजय मालपानी और पूरी योगासन भारत टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक, अध्यक्ष ऋषिपाल, जिला सचिव कपिल शर्मा का सहयोग अमूल्य रहा, मेरे माता-पिता और गुरुओं के त्याग के बिना ये संभव नहीं था। प्रवीण का सपना है कि वह प्रोफेसर और चैंपियन दोनों बनें, क्योंकि उनका मानना है कि “एक खिलाड़ी के मन में कुछ भी बनने की ताकत होती है।

ये भी पढ़ें : विश्व योगासन चैंपियनशिप में लखनऊ के रूप किशोर ने रचा इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here