गदर: एक प्रेम कथा के 25 साल, निर्देशक ने दी ‘गदर 3’ की बड़ी अपडेट

0
34
साभार : गूगल

सनी देओल अभिनीत गदर और गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। अब मेकर्स इसके तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस गदर 3 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। फिल्म गदर आज ही के दिन यानी 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म के 25 साल पूरे हो गए हैं।

इस खास मौके पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने गदर 3 के बारे में बात करते हुए बताया ‘मेरे लिए अगर गदर की कहानी बम थी तो मैं गदर 2 तब ही बनाऊंगा अगर कहानी एटम बम होगी। और अगर मेरे पास एटम बम कहानी थी तो अब मुझे इसका तीसरा पार्ट बनाने के लिए न्यूक्लियर बम कहानी चाहिए, तब ही ये फिल्म बन बन पाएगी।’

डायरेक्टर ने कहा कि हम फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और भगवान ने चाहा और सब ट्रैक पर रहा तो अगले साल हम गदर 3 शुरू कर देंगे। 2001 का बॉक्स ऑफिस गदर की कमाई से हिला हुआ था। देशभर में ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही थी। भारत-पाकिस्तान के बीच तारा सिंह की प्रेम कहानी थी।

साभार : गूगल

इस कहानी और एक्टर्स की परफॉरमेंस को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद 2023 में गदर 2 आई और एक बार फिर बॉक्स ऑफिस हिलाने देने वाली कमाई हुई। अब ऑडियंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रही है।

अभिनेता सनी देओल आने वाले दिनों में आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बटवारा 1947, रणबीर कपूर के साथ रामायण में हनुमान के किरदार में, गबरू नाम की सोशल ड्रामा फिल्म, फिल्म बाप नाम की थिएटर पर रिलीज होने वाली फिल्मों में नजर आएंगे। फिल्म इक्का से ओटीटी पर भी अपना डेब्यू करने को तैयार हैं।

ये भी पढ़े : धुरंधर फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा के लिए तय किए नए मानक : मुकेश अंबानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here