राहा कपूर में दिखी आलिया भट्ट की झलक, अभिनेत्री ने सुनाए दिलचस्प किस्से

0
40
साभार : गूगल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की हैं। एक कार्यक्रम के दौरान आलिया ने बताया कि छोटी उम्र में ही राहा में अभिनय और मंच से जुड़ी गतिविधियों के प्रति खास रुचि दिखाई देने लगी है।

उन्होंने बोला कि जिस तरह वह बचपन में आईने के सामने अभिनय और डांस किया करती थीं, वैसी ही झलक अब राहा में भी नजर आती है। अभिनेत्री के अनुसार राहा केवल कला ही नहीं, बल्कि खेलकूद में भी काफी दिलचस्पी लेती हैं।

उन्होंने बताया कि राहा को संगीत सुनना, डांस करना और नए डांस स्टेप्स सीखना बेहद पसंद है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी बेटी काफी फिल्मी है और मनोरंजन से जुड़ी चीजों में विशेष रुचि रखती है। आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ की तैयारियों में व्यस्त हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। उसी वर्ष 6 नवंबर को उनके घर बेटी राहा का जन्म हुआ। कपूर परिवार की सबसे छोटी सदस्य राहा अक्सर अपनी मासूमियत और प्यारी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

ये भी पढ़े : ‘सीता आज लंका खुद जलाने आई है’… ‘अल्फा’ का ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here