मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसे ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम के लिए उसके पिता बचपन से ही ट्रेनिंग देते हैं। अब ट्रेलर में ‘अल्फा’ की कहानी, उसके ट्विस्ट और कई हैरान करने वाले पलों की झलक है।
‘अल्फा’ ट्रेलर के आखिर में ऋतिक रोशन की एंट्री ने लूटी महफिल
फिल्म ‘अल्फा’ के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल से होती है, जो नन्ही आलिया को इंट्रोड्यूस करवाते हुए कहते हैं कि इसकी मां का नाम जानकी था और हम इसे सीता बनावेंगे। फिर आलिया की एंट्री होती है और वह एक ट्विस्ट भरी कहानी सुनाती हैं।
कहानी कुछ यूं है- एक राक्षस था। घमंड उसका शस्त्र है। वो धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था। एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है कि उस कहानी का अंत कैसे हुआ। पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है।’
पता चलता है कि बॉबी देओल असल में आलिया का पिता है ही नहीं। बल्कि उसने अपने ‘अल्फा’ मिशन के लिए आलिया को बचपन में किडनैप किया था और फिर खूंखार तरीके से ट्रेन किया और सीता नाम दिया। लेकिन अब वही सीता उसकी लंका का सर्वनाश करेगी, जिसमें अनिल कपूर साथ देंगे।
‘अल्फा’ में बॉबी देओल के किरदार का नाम फतेह है और उसके भी कई दमदार डायलॉग हैं। आखिर में वह बोलता है- इंडिया ने अल्फा की कद्र नहीं की। अब इंडिया अल्फा से डरेगा। फिर होती है ऋतिक रोशन की एंट्री, लेकिन किरदार क्या होगा, यह एक सस्पेंस है।
‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है, पर फीमेल स्पाई वाली यह पहली फिल्म है। आलिया भट्ट इसमें लीड रोल में हैं और साथ में शरवरी वाघ और अनिल कपूर सहित कई अन्य स्टार्स भी हैं। शिव रवैल निर्देशित अल्फा 3 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक्टर उदय चोपड़ा ने लिखी है।
ये भी पढ़े : गदर: एक प्रेम कथा के 25 साल, निर्देशक ने दी ‘गदर 3’ की बड़ी अपडेट












