107 वर्ष पुराने शिव-हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ, साथ में भंडारा भी

0
33

श्रीधर पांडे एवं सुमन पांडे के सौजन्य से चंद्रभानु गुप्त शिक्षा एवं मानव विकास केंद्र चंद्रावल के मंदिर परिसर में शनिवार को सुंदरकांड का पाठ कराया गया। यह मंदिर लखनऊ का 107 साल पुराना ऐतिहासिक शिव एवं हनुमान मंदिर है।

सुंदरकांड के पश्चात भंडारा कराया गया जिसमें बहुत अधिक संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने तथा शहर के लब्ध प्रतिष्ठित लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया,जिसमें पूर्व सांसद डॉ अशोक बाजपेई, सांसद उज्जवल रमण सिंह, सांसद बृजलाल,मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी के महामंत्री राजेश सिंह

भारत सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ जे एन मिश्रा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी के उपाध्यक्ष रत्नेश गुप्ता,अजय शंकर राय, प्रताप सिंह जंगलिया, गणेश चंद्र मिश्रा,

अपर महाधिवक्ता सुदीप कुमार, सी बी गुप्ता बी एस एस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुधा बाजपेई, बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आर के पांडे, विक्की अरोड़ा, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडे, शेखर कुमार ,वरुण पांडे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें : सातवें बड़े मंगल पर भंडारों में पहुंचे ओपी श्रीवास्तव, श्रद्धालुओं संग लिया प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here