सहारनपुर के पुन्या गर्ग बने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

0
38

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा एवं आम चुनाव रविवार को लखनऊ स्थित बीबीडी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन अकादमी में संपन्न हुए।

इस अवसर पर सहारनपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पुन्या गर्ग को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने पुन्या गर्ग को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं खेलों के प्रति समर्पण से प्रदेश में बैडमिंटन को नई दिशा और गति मिलेगी।

इस अवसर पर पुन्या गर्ग ने कहा कि वे प्रदेशभर में बैडमिंटन के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा जिला एवं राज्य स्तर पर खेल गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

सहारनपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से इस बैठक में अध्यक्ष पुन्या गर्ग एवं संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने सहभागिता की। बैठक में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों तथा खेल जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

पुन्या गर्ग के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सहारनपुर के बैडमिंटन खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि इस नियुक्ति से सहारनपुर के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर नई पहचान और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

वहीं अंशुल कुमार, शेर सिंह, कुमार योगेश, हर्षित कपाही सहित अनेक खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने पुन्या गर्ग को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें : डॉ. नवनीत सहगल बने चेयरमैन, विराज सागर दास अध्यक्ष निर्वाचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here