लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंकित यादव व जय चौधरी की जोड़ी ने अंडर-23 व प्रथम पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में अंडर-23 पुरुष काक्सलेस पेयर्स (BM 2-) स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुणे के आर्मी रोइंग नोड में गत 24 जून से 27 जून, 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में यूपी की जोड़ी ने देश भर के खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश की।
पुणे के आर्मी रोइंग नोड में आयोजित चैंपियनशिप में काक्सलेस पेयर्स में चमके यूपी के लाल
अंकित और जय ने फाइनल मुकाबले में 08:08.5 का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस चैंपियनशिप में यूपी टीम के कोच एनआईएस प्रशिक्षक अशोक कुमार रहे है। प्रदेश की पदक विजेता जोड़ी में अंकित यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं जबकि जय चौधरी अलीगढ़ के निवासी हैं।
यूपी के अंकित व जय की जोड़ी ने नेशनल अंडर-23 रोइंग में जीता कांस्य पदक
दोनों ही प्रतिभावान खिलाड़ी वर्तमान में गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में अपनी तैयारियों को धार दे रहे हैं और कोच अशोक कुमार की निगरानी में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इस स्पर्धा में बेहद कड़े मुकाबले के बाद सर्विसेज के सचिन व हर्ष चौधरी की जोड़ी ने 7:52.9 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि मध्य प्रदेश के हर्ष प्रताप सिंह व देवराज रावत ने 08:01.7 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।
कोच अशोक कुमार की निगरानी में गोरखपुर में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं दोनों खिलाड़ी
यूपी के अंकित व जय की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय सहित ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़े : एशियाई खेल 2026 व इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स के लिए 22 रोअर टॉप्स में शामिल
ये भी पढ़ें : रामगढ़ताल में यूपी का ऐतिहासिक शंखनाद; सीएम योगी के सामने 36 साल बाद जीता ‘ स्वर्ण’
वहीं यूपी रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ.आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), डा.आरके स्वर्णकार (आईपीएस) व दीपक कुमार (आईपीएस) ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।













