डबलिन में चमके अबू हुबैदा, मिश्रित युगल में जीता कांस्य

0
65

डबलिन (आयरलैंड)। भारत के अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी अबू हुबैदा और पल्लवी कालुवेहल्ली एम. की मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल्स) जोड़ी ने ब्रिटिश एंड आयरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

24 से 28 जून तक आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की विश्व नंबर-3 जोड़ी को 21-17, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ब्रिटिश एंड आयरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में लहराया परचम 

सेमीफाइनल में अबू हुबैदा और पल्लवी का मुकाबला भारत की विश्व नंबर-2 जोड़ी प्रेम आले और अल्फिया जेम्स से हुआ। भारतीय जोड़ी ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन प्रेम और अल्फिया ने 21-08, 21-15 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही अबू हुबैदा और पल्लवी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता में विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ियों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जोड़ी ने अपने अभियान का समापन पदक के साथ किया।

अपनी इस सफलता पर अबू हुबैदा और पल्लवी ने कोच गौरव खन्ना, सहयोगी स्टाफ, परिवारजनों तथा शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य भी दोहराया।

ये भी पढ़ें : अबू हुबैदा–प्रेम आले की पुरुष युगल जोड़ी पांचवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here