एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैम्प गर्ल्स टीम ने बरेली में आयोजित दस दिवसीय इंटर ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में शूटिंग प्रतियोगिता की चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस प्रतियोगिता में एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के ग्यारह एनसीसी ग्रुपों के टीमों ने हिस्सा लिया था। लखनऊ ग्रुप की बालिका टीम ने इस प्रतियोगिता के शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम किया है।
शूटिंग की तैयारी पिछले दो माह से नियमित रूप से लखनऊ छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (11GRRC) के शोर्ट फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल (डॉ) दिनेश कुमार पाठक, दिशा निर्देशन में किए थे।
इस टूर्नामेंट के दौरान तमाम बालिका कैडेटों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें ऑब्स्टेकल टास्क, हेल्थ व हाइजीन, मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस व फील्ड सिग्नल्स तथा सर्विस विषयों की लिखित प्रतियोगिताये शामिल थीं।
कैडेटों द्वारा व्यक्तिगत मेडल भी जीते गये जैसे फायारिंग में 63 यूपी बटालियन एनसीसी की जूनियर विंग की कैडेट जिज्ञासा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता वहीं 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की जूनियर विंग की कैडेट हिमानी ने स्नैप फायर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की सीनियर विंग की कैडेट अयुष्मिता पटेल ने स्नैप फायर में रजत पदक जबकि जेडी एंड एफएस में कैडेट अनन्या तिवारी ने रजत पदक जीता।
इस प्रकार अब इनमें से चुनिंदा चयनित कैडेटों को आगे स्तर का कैम्प करने का मौका मिलेगा जहां वे दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय थल सैनिक कैम्प विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस टीम को लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें : कारगिल विजय दिवस : दर्पण नाट्य संस्था की प्रस्तुति ‘स्वाहा’ ने छोड़ी गहरी छाप
ये भी पढ़ें : लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ बने एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट













