जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 22 से

0
51

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 (अंडर-14 बालक वर्ग) का आयोजन 22 और 23 सितंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज, लखनऊ के खेल मैदान पर सुबह नौ बजे से शुरू होगी।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक से पात्रता प्रमाणित कराकर उसकी छह प्रतियां तैयार करानी होंगी। खिलाड़ियों को आवश्यक कागजात के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी होगी।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आलोक भारद्वाज से मोबाइल नंबर 7007623062 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : सूरज बने एकल चैंपियन, रोमांचक मुकाबले के बाद कनिष्क-रिकी युगल विजेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here