बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यश एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
खास बात ये है कि इस बार यश केवल एक्शन ही नहीं बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आते हैं। वहीं ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग अंदाज में नजर आती हैं।
फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
फिल्म में यश लीड रोल में होंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया ‘रबेका’ और हुमा कुरैशी ‘एलिजाबेथ’ के किरदार में नजर आएंगी।
इसके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगे। 26 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
ट्रेलर ने किन बातों से खींचा ध्यान?
- 4 मिनट 38 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में मेकर्स ने दिखाया तो काफी कुछ है पर राज कुछ नहीं खोला
- ट्रेलर की शुरुआत बाप-बेटे की बातचीत से होती है, जिसमें यश (राया) का बेटा (रूमी) उनसे माफी मांगता है और कहता है आप गुस्सा मत करिए मैं आपकी हर बात मानूंगा।
- इसके बाद एंट्री होती कियारा आडवाणी (नादिया) की, जो सर्कस में काम करने वाली डांसर के रोल में हैं। वो उस बच्चे की मां हैं और उससे नफरत भी करती हैं।
- फिर एंट्री होती है नयनतारा (गंगा) की जो रूमी की बहन के किरदार में हैं और चाहती हैं कि उनका भाई पूरे शहर पर राज करे।
- आगे ट्रेलर में एक-एक करके हुमा (एलिजाबेथ), तारा (रिबेका) और रुक्मिणी (मेलिसा) की भी झलक मिलती है पर इनके किरदार ठीक तरह से समझ नहीं आते।
- अंत में रूमी का किरदार बड़ी ही खतरनाक एंट्री लेता है। पूरे ट्रेलर में सबसे ज्यादा खून-खराबा वही मचाता है।
ये भी पढ़े : ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फाइनल, यश के डबल अवतार ने बढ़ाया फैंस का क्रेज
ये भी पढ़े : रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ को लेकर निर्माता ने जताया बड़ा भरोसा











