एक्सीलिया स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगे नन्हे सितारे

0
40

लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन पुनीत पाठक एवं वाइस चेयरपर्सन मंजू पाठक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। राष्ट्रगान की गूँज के साथ पूरा विद्यालय देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिनमें देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, मधुर देशभक्ति गीत तथा किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

छोटे-छोटे बच्चों ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर अपने आत्मविश्वास, मासूमियत और देशप्रेम से सभी का हृदय जीत लिया।

उनकी प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने भारत के वीर सपूतों के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की और नई पीढ़ी को साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का समापन डायरेक्टर आशीष पाठक एवं शालिनी पाठक के प्रेरणादायी संबोधन तथा प्रधानाचार्या रेखा वर्मा के उत्साहवर्धक संदेश के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें: एक्सीलिया स्कूल में योग दिवस पर स्टूडेंट़्स ने लिया योगाभ्यास का संकल्प

उन्होंने विद्यार्थियों को एकता, सत्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत का उज्ज्वल भविष्य उन युवा मनों में बसता है, जो स्वतंत्रता, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here