15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में यूपी की टीम दिखाने को तैयार

0
55

लखनऊ। जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में 3 से 6 सितंबर तक 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से करीब 700 खिलाड़ी किड्स, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में छह से 35 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी 56 भार वर्गों में फाइट मुकाबलों के साथ प्रदर्शनकारी विधाओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 38 खिलाड़ियों की घोषणा की है। इनमें लखनऊ के 21 खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को आईबीएसए स्पोर्ट्स अकादमी में किट भी वितरित की गई।

लखनऊ के 21 खिलाड़ी टीम में

लखनऊ से बालक वर्ग में सनी, लकी सिंह गौतम, निखिल रावत, अली खान, दिव्यांशु कश्यप, प्रिंस मौर्या, तुषार कुमार, शौर्य गौतम, ज़ईम सुहैल, हन्नान जिलानी, आर्यन यादव, अभिषेक पाल और अल्तमश खान उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा होंगे।

बालिका वर्ग में दीपांशी जायसवाल, अनुष्का मौर्या, रुमाना सुहैल, तानिया सुहैल, आनंदिता पांडे, रश्मि गौतम, खुशी चौरसिया और ज्योति प्रतिभाग करेंगी। टीम के साथ वैभव कुमार और मानसी जायसवाल टीम मैनेजर तथा नितेश यादव टीम कोच के रूप में मौजूद रहेंगे।

एशियन चैंपियनशिप के लिए होगा चयन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का भी महत्वपूर्ण मंच होगी। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को 24 से 30 नवंबर तक कंबोडिया की राजधानी नामपेन्ह में होने वाली छठी एशियन वोवीनाम चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय वोवीनाम तकनीकी सेमिनार का समापन, उत्कृष्ट प्रशिक्षक सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here