लखनऊ। सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत एलसीए ग्राउंड, चौक पर खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट एकेडमी चौक को 60 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान वाजी हैदर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए। अब्दुल ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। एलसीए चौक की ओर से अजित कुमार ने तीन और रियांश सिंह ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ क्रिकेट एकेडमी चौक की टीम 66 रन पर ऑलआउट हो गई। शाहरुख ने 38 और रियांश सिंह ने 11 रन बनाए। मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान वाजी हैदर ने गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा और चार विकेट हासिल किए। तेजस और अंश को एक-एक विकेट मिला।
बल्ले से 32 गेंदों पर नाबाद 91 रन और गेंद से चार विकेट लेने वाले वाजी हैदर को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें : सफीपुर क्रिकेट क्लब की एक विकेट से रोमांचक जीत, अर्चित मैन ऑफ द मैच











