लखनऊ क्रिकेट अकादमी के कवर्ड प्रैक्टिस सेंटर का उदघाटन, मानसून में भी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास की सुविधा मिलेगी

0
32

19 सितम्बर 2026 उत्तर प्रदेश व लखनऊ / लखनऊ क्रिकेट अकादमी के युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1989 में खोली गई थी कवर्ड प्रैक्टिस सेंटर का उद्घाटन आज वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सत्येन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ क्रिकेट अकादमी के सचिव अरशी रज़ा ने बताया कि एकेडमी में खिलाड़ियों के लिए पहले से ही विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन मानसून के दौरान लगातार होने वाली बारिश के कारण बच्चों को नियमित अभ्यास में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसी समस्या को देखते हुए मैदान में ही ऐसा कवर्ड प्रैक्टिस सेंटर तैयार किया गया है, जहां बारिश के दौरान भी खिलाड़ी सुरक्षित रूप से अपना अभ्यास जारी रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से खिलाड़ियों को विशेष रूप से मानसून सत्र में काफी लाभ मिलेगा।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि सत्येन कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इतनी पुरानी और प्रतिष्ठित क्रिकेट एकेडमी लगातार बच्चों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि एकेडमी से लखनऊ ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कवर्ड प्रैक्टिस सेंटर से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा और उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर एकेडमी के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, ग्राउंड स्टाफ तथा वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में एकेडमी के वरिष्ठ प्रशिक्षक कमर रज़ा ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक आशीष शर्मा, अमान रिज़वी, प्रबल सिंह, यूसुफ खान, हसन रज़ा, स्वतंत्र मिश्रा, एकेडमी के मैनेजर अब्बास अली, ग्राउंड इंचार्ज दिवेंद कुमार सहित एकेडमी के तमाम वरिष्ठ खिलाड़ी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। ये जानकारी मैनेजर अब्बास अली ने प्रेस को दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here