वैदेही की नजर तीसरे खिताब पर, मनीष करेंगे फेनेस्टा ओपन खिताब का बचाव

0
48

नई दिल्ली : भारत की नंबर-3 खिलाड़ी और दो बार की चैंपियन वैदेही चौधरी तथा गत चैंपियन मनीष सुरेश कुमार 31वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में मजबूत खिलाड़ियों के क्फ़ौज की अगुआई करेंगे।

प्रतियोगिता पांच से 17 अक्टूबर तक नई दिल्ली के डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इसमें एआईटीए की राष्ट्रीय शीर्ष-15 रैंकिंग में शामिल आठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

चौधरी 2022 और 2024 में खिताब जीतने के बाद महिला एकल में अपना तीसरा खिताब हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। वहीं, सुरेश कुमार 2025 में जीते अपने खिताब का बचाव करेंगे।

एआईटीए की राष्ट्रीय शीर्ष-15 रैंकिंग के आठ खिलाड़ी होंगे शामिल, चैंपियनशिप पांच अक्टूबर से 

महिला वर्ग में श्रुति अहलावत भी चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने इसी साल मई में इसी मैदान पर अपना पहला आईटीएफ 15,000 डॉलर का खिताब जीता था। फाइनल में उन्होंने पोलैंड की जुजाना कोलोनुस को हराया था।

डीसीएम श्रीराम की पहल फेनेस्टा ओपन तीन दशक से अधिक समय से भारत में जमीनी स्तर पर टेनिस को मंच प्रदान करता रहा है। यह उभरते खिलाड़ियों को स्थापित खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देता है।

अपने 31वें संस्करण में पहुंच चुकी यह चैंपियनशिप पुरुष, महिला, लड़कों और लड़कियों के वर्गों के माध्यम से इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

चैंपियनशिप से पहले डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन एवं सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर अजय एस. श्रीराम और वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम श्रीराम ने कहा , “तीन दशक से अधिक समय से फेनेस्टा ओपन ग्रासरूट लेवल पर भारतीय टेनिस को सपोर्ट करता आया है।

यह ऐसा मजबूत प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराता है, जहां खिलाड़ियों को चुनौती मिलती है और उन्हें देशभर की प्रतिभाओं के खिलाफ अपनी क्षमता परखने का अवसर मिलता है।

31वें संस्करण में प्रवेश के साथ हमारा ध्यान प्रतियोगिता के स्तर को और ऊंचा उठाने तथा उभरते खिलाड़ियों को वह अनुभव देने पर है, जिसकी उन्हें खेल के उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए जरूरत है।”

पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय शीर्ष-15 में शामिल चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें गत चैंपियन सुरेश कुमार (आईआर 8), नंबर-10 नितिन कुमार सिन्हा (आईआर 10), आदित्य बालसेकर (आईआर 11) और उदित कंबोज (आईआर 13) शामिल हैं।

महिला वर्ग में राष्ट्रीय शीर्ष-10 की चार खिलाड़ी मौजूद होंगी। इनमें अहलावत सातवें स्थान पर हैं, जबकि सोनल पायगोंडा पाटिल (आईआर 9) और आकांक्षा निट्टूरे (आईआर 10) भी हिस्सा लेंगी। ये खिलाड़ी 27 जुलाई, 2026 को जारी अंतिम अपडेटेड रैंकिंग सूची के अनुसार शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : लखनऊ के कौस्तुभ सिंह ने फ़ेनेस्टा ओपन में जीती डबल्स की ट्राॅफी

जूनियर वर्ग में दिल्ली के प्रणील शर्मा, कर्नाटक के प्रकाश सर्रान, गुजरात के ओम पटेल और हरियाणा के हर्ष मलिक लड़कों की प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे।

लड़कियों के वर्ग में तमिलनाडु की सविता भुबनेश्वरन, महाराष्ट्र की पार्थसारथी मुंडे और स्वनिका रॉय तथा कर्नाटक की श्रीनिति चौधरी हिस्सा लेंगी। पूरी चैंपियनशिप के दौरान कुल 324 मुकाबले खेले जाएंगे।

अंडर-18 लड़कों और लड़कियों की प्रतियोगिताओं के साथ चैंपियनशिप की शुरुआत होगी। इनके क्वालीफाइंग मुकाबले 3 और 4 अक्टूबर को होंगे, जबकि मुख्य दौर 8 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल 10 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

इसके बाद अंडर-16 और अंडर-14 वर्गों की प्रतियोगिताएं होंगी। इनके क्वालीफाइंग मुकाबले 10 और 11 अक्टूबर को तथा मुख्य दौर 12 अक्टूबर से शुरू होंगे। क्वार्टर फाइनल 15 अक्टूबर, सेमीफाइनल 16 अक्टूबर और फाइनल 17 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here