लखनऊ। राजधानी के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी अथर्व अग्रवाल ने मध्य प्रदेश में आयोजित 38वीं सब-जूनियर, प्री-सब-जूनियर एवं ओपन कैडेट एमपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया।
गंजबासौदा स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अथर्व ने प्री-सब-जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
प्री-सब-जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन, कोच राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में हासिल की उपलब्धि
एमपी ताइक्वांडो एसोसिएशन, भोपाल के प्रमोशन तथा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, विदिशा के आयोजन में हुई इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अथर्व ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने कोच राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में प्राइड सिटी क्लब, कटारा हिल्स, भोपाल की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
डालीगंज, लखनऊ निवासी अथर्व अग्रवाल, अजय अग्रवाल और साक्षी अग्रवाल के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अथर्व की सफलता को उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : सीएमएस राजाजीपुरम कैंपस-2 नौ स्वर्ण सहित 18 पदक के साथ चैंपियन













