नई दिल्ली : जगदाले इंडस्ट्रीज़ प्रायवेट लिमिटेड (जगदाले) ने भारत में आधिकारिक लाइसेंसधारी के तौर पर अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ अपने संबंधों के बारे में घोषणा की है।
यह रणनीतिक भागीदारी अर्जेंटीनी फुटबाल की वैश्विक विरासत और उत्कृष्टता एवं नवाचार के प्रति जगदाले की प्रतिबद्धता को एक साथ लेकर आती है, जो विश्वसनीय संबंधों और ज़िम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं के ज़रिए सार्थक मूल्य निर्माण करने की कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
कंपनी के प्रमुख उत्पादों में शामिल है डार्ट (DART®) टैबलेट, दर्द और बुख़ार के लाक्षणिक प्रभावी राहत के लिए एक भरोसेमंद दर्द निवारक दवा, जो मरीज़ की देखभाल में तेज़ी और सटीकता प्रदान करने हेतु जगदाले की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।
इसके साथ ही, कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में शामिल है मुल्मिना (MULMINA®), एक पोषण आधारित रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत करने वाला तुरंत पीने योग्य पेय, और ओनेल (ONEL®), जो एक वैज्ञानिक पद्धति से तैयार किया गया पानी की कमी पूरा करने वाला पेय है।
दुनिया के सबसे सम्मानित फुटबॉल महासंघों में से एक महासंघ के रूप में एएफए एक समृद्ध खेल विरासत, वैश्विक मान्यता और सशक्त अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी का प्रतिनिधित्व करता है।
इस संबंध का अधिकतम उपयोग करते हुए जगदाले द्वारा जुड़ाव प्रेरित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू करने की योजना है, जिसे स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, संस्थागत ग्राहकों और सेल्स टीमों के साथ संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए तैयार किया गया है।
इन कार्यक्रमों के ज़रिए संस्था के संपूर्ण व्यापार नेटवर्क में मान्यता, हिस्सेदारी और अधिक गहरे हितधारक जुड़ाव के लिए अनोखे अवसरों का निर्माण होगा
इस मौके पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश नागराज राव जगदाले, चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर, जगदाले इंडस्ट्रीज़ प्रायवेट लिमिटेड, ने कहा: “दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल संस्थानों में से एक, अर्जेंटीना फुटबॉल असोसिएशन के साथ संबंध की शुरूआत करते हुए हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
ये भी पढ़ें : भारत में ब्रिज को मिलेगा पेशेवर स्वरूप, जेकेसी स्पोर्ट्स- बीएफआई में एमओयू
यह लाइसेंसिंग सहयोग जगदाले की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतिनिधित्व करता है और ‘गुणवत्ता एवं नवाचार के माध्यम से उत्कृष्टता ’ के हमारे विज़न के प्रति हमारी स्थायी प्रतिबद्धता दर्शाता है।
जगदाले में, भरोसेमंद संबंधों, नवाचारी सोच के ज़रिए सार्थक मूल्य निर्माण और उत्कृष्टता के अनवरत प्रयास पर हमारा हमेशा से विश्वास रहा है। अर्जेंटीना फुटबॉल असोसिएशन जिस जुनून और जीत की भावना को प्रकट करता है, वे उन मूल्यों के साथ प्रतिध्वनित होते हैं जो वर्षों से हमारी संस्था का मार्गदर्शन करते रहे हैं।”
इस भागीदारी पर बात करते हुए, लीएंड्रो पीटर्सन, चीफ़ कमर्शियल ताथा मार्केटिंग ऑफिसर, अर्जेंटीना फुटबॉल असोसिएशन, ने कहा, “भारत में अर्जेंटिना फुटबॉल असोसिएशन के एक आधिकारिक लाइसेंसधारी के तौर पर जगदाले इंडस्ट्रीज़ का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।
जहाँ एक ओर एएफए दुनिया के सबसे गतिशील बाज़ारों में से एक भारतीय बाज़ार में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है, वहीं भारतीय स्वास्थ्य देखभाल और तंदुरूस्ती के क्षेत्र में जगदाले इंडस्ट्रीज़ की प्रतिष्ठा और इसके साथ उत्कृष्टता एवं नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उन्हें एक आदर्श भागीदार बनाते हैं। ”
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रणव मणि चिन्नास्वामी, प्रेसिडेंट- मिडल ईस्ट एंड इंडिया, ड्रुइड स्पोर्ट, ने कहा: “एक आधिकारिक लाइसेंसधारी के तौर पर जगदाले इंडस्ट्रीज़ का भारत में एएफए परिवार में स्वागत करते हुए हम रोमांचित महसूस कर रहे हैं।
जगदाले एक ऐसी कंपनी है जिसकी जड़ें भारतीय स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में गहराई से जुड़ी हुई हैं और जिन समुदायों को वे अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं, उनके प्रति उनकी सच्ची प्रतिबद्धता है।
फ़ीफ़ा विश्व कप 2026 के मौके पर भारतीय उपमहाद्वीप में एएफए के एक्सक्लूज़िव व्यावसायिक प्रतिनिधि के तौर पर ड्रुइड स्पोर्ट को गर्व है कि इस सहयोग को सुलभ बनाने में इसने सहायता प्रदान की है।”
एएफए की वैश्विक प्रतिष्ठा के साथ जगदाले की मार्केट विशेषज्ञता को जोड़कर भारत में विस्तार कर रहे फुटबॉल समुदाय के बीच अर्जेंटिनी फुटबॉल ब्रांड के लिए एक सशक्त, स्थायी मौजूदगी निर्माण करना इस सहयोग का उद्देश्य है।













