एशियन वोवीनाम टेक्निकल एंड ट्रेनिंग सेमिनार लखनऊ में

0
143

8वीं वर्ल्ड वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 8 नवंबर को बाली, इंडोनेशिया में किया जा रहा है। चैंपियनशिप के दौरान वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन वार्षिक आम सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें 36 देश के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एशियन वोवीनाम फेडरेशन महासचिव प्रवीण गर्ग ने अगली नवीं वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन वोवीनाम टेक्निकल एंड ट्रेनिंग सेमिनार को भारत में कराने के लिए प्रस्ताव रखा।

अध्यक्ष मय हू टिन ने एग्जीक्यूटिव बोर्ड और आम सभा के निर्णय के आधार पर एशियाई सेमिनार को भारत में 2026 में कराए जाने के लिए आम सभा में सर्वसम्मति से अनुमति दी जबकि वर्तमान आठवीं वोवीनाम चैंपियनशिप का आयोजन वाली इंडोनेशिया एशिया रीजन में ही किया जा रहा है इसके मद्देनजर अगली वर्ल्ड चैंपियनशिप अल्जीरिया को कराए जाने की अनुमति दी गई।

प्रवीण गर्ग ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप और फेडरेशन कप के आयोजन आरम्भ करने के साथ ही भारत में कराए जाने का प्रस्ताव भी रखा। इंडिया फेडरेशन फाउंडर चेयरमैन, वर्ड फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर विष्णु सहाय और राष्ट्रीय महासचिव शंकर महाबले भी बैठक में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के प्रवीण गर्ग बने वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here