बैटल ऑफ गलवान की 45 दिन में शूटिंग पूरी, फिल्म की गहराई पर असर!

0
431

सुपरस्टार सलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग 45 दिनों में पूरी कर ली है। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी यह फि़ल्म 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई भयानक लड़ाई के समय में फिर से लेकर जाती है।

मुंबई में बैटल ऑफ गलवान के दूसरे शेड्यूल के लिए सेट बनाया जा रहा है। इसे बनाने में टाइम लगेगा इसलिए दूसरे शेड्यूल की शूटिंग देरी से होगी।

Apoorva Lakhia (@lakhiaapoorva)

उस समय सीमा पर हुआ यह एक दुर्लभ संघर्ष था, जिसमें सैनिकों ने बिना किसी हथियार के लड़ाई लड़ते हुए जान गंवाई थी।

Apoorva Lakhia (@lakhiaapoorva)

सैनिकों ने लाठी और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी, जिससे यह हाल के भारतीय इतिहास की सबसे ज़्यादा भावनात्मक कहानियों में से एक बनकर सामने आई।

अपनी दमदार कहानी और कमाल की स्टार कास्ट के साथ बैटल ऑफ गलवान हाल के सालों में भारतीय सेना को समर्पित सबसे असरदार सिनेमाई श्रद्धांजलि बनने जा रही है। सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग 45 दिनों के शेड्यूल में अच्छी तरह से पूरी कर ली है।

Apoorva Lakhia (@lakhiaapoorva)

ऐसे में निर्देशक अपूर्वा लाखिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट के कुछ खास पर्दे के पीछे के लम्हों को साझा किया है। निर्देशक ने सलमान के साथ बातचीत की एक तस्वीर शेयर की।

उन्होंने लिखा कि 45 दिन पूरे हुए। उन्होंने शूटिंग लोकेशन से भी कई तस्वीरें शेयर कीं। बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़े : ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के लुक ने मचाई धूम, फैंस उत्साहित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here