“हर जिला–हर माह–एक निश्चित दिन: अगले 6 माह सभी 75 जिलों में एक साथ हों रोजगार एवं कौशल मेले” : डॉ. राजेश्वर सिंह

0
24

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को पत्र लिखकर युवाओं के रोजगार और employability को बढ़ाने के लिए Government–Industry–Academia आधारित एकीकृत Jobs & Skills Mission का सुझाव दिया है।

1. हर जिला–हर माह–एक निश्चित दिन, “Industry केवल Talent Hire नहीं, Talent Create भी करे—युवाओं की Training, Reskilling और Employment को अपना पवित्र राष्ट्रीय दायित्व माने”

डॉ. सिंह ने सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में अगले 6 माह तक प्रत्येक माह एक ही पूर्व-निर्धारित तिथि, अधिमानतः रविवार, को रोजगार एवं कौशल मेला आयोजित किया जाए।

छह माह की तिथियाँ पहले से घोषित हों तथा verified companies वास्तविक vacancies के साथ आकर walk-in interviews और जहाँ संभव हो, on-the-spot selection करें। सफल परिणामों के आधार पर इस मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया जा सकता है।

2. Industry Captains बनें Nation’s Talent Builders, “Universities बनें Lifelong Reskilling Hubs—3, 6 और 12 माह के Industry-linked Courses शुरू हों”

डॉ. सिंह ने कहा कि Industry की जिम्मेदारी केवल ready talent को hire करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। युवाओं को train करना, apprenticeship देना, employ करना, upskill और reskill करना Industry Captains का एक “Sacred Duty towards Nation Building” होना चाहिए।

CEOs एवं promoters fresher hiring और apprenticeship programmes की स्वयं समीक्षा करें तथा Youth Training & Talent Creation को Boardroom KPI बनाएं। उनका संदेश है—“Industry must not just consume talent; it must create talent.”

3. Universities बनें Lifelong Reskilling Hubs, “Industry Captains के साथ नियमित Jobs & Skills Roundtable हो—अगले 3–5 वर्षों की Manpower और Skill Demand अभी से तय करें”

Universities, Colleges, ITIs और Polytechnics में Upskilling & Reskilling Centres स्थापित कर AI, cybersecurity, robotics, EVs, semiconductors, renewable energy और advanced manufacturing जैसे क्षेत्रों में 3, 6 और 12 माह के modular, industry-linked courses शुरू किए जाएँ। Industry इन courses के design और updation में सक्रिय भागीदार बने। उद्देश्य हो—“Degree once, Learning for Life.”

4. Jobs & Skills Roundtable और Employment–Skill Mapping, “Hiring में Human Touch जरूरी—हर Applicant केवल CV या Score नहीं, किसी परिवार की उम्मीद है” : डॉ. राजेश्वर सिंह

केंद्र एवं राज्य स्तर पर Industry Captains, CEOs, Universities और Skill Institutions के साथ नियमित Jobs & Skills Roundtable आयोजित कर अगले 3–5 वर्षों की manpower और skill requirements का आकलन किया जाए।

रोजगार मेलों से vacancies, applicants, selections, actual joining और skill-gaps का डेटा लेकर District-wise Employment & Skill Map बनाया जाए। जिन युवाओं का चयन न हो, उन्हें skill diagnosis, bridge courses, apprenticeship और training से जोड़कर अगले अवसर के लिए तैयार किया जाए।

5. Hiring में Technology के साथ Human Touch

डॉ. सिंह ने Industry Captains से recruitment को अधिक humane और potential-oriented बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हर applicant केवल CV, score या application number नहीं है। वह किसी का बेटा या बेटी है और उसके पीछे एक परिवार की वर्षों की मेहनत, त्याग और उम्मीदें हैं।” Skill-gap के कारण युवाओं को mechanically reject करने के बजाय उनकी learning ability और potential को पहचानकर “Train before you reject” की भावना से training, mentoring और दूसरा अवसर दिया जाना चाहिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि Government की scale, Academia की knowledge और Industry की leadership, responsibility एवं human touch मिलकर भारत के demographic dividend को वास्तविक Employment Dividend में बदल सकते हैं।

“हर युवा को अवसर, हर Skill-Gap को Training, हर Potential को पहचान और हर कौशल को रोजगार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here