लखनऊ : भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर कल होने वाले भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच दूसरे महवपूर्ण एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मैच में स्कोरिंग की जिम्मेदारी बीसीसीआई ने लखनऊ के विकास पाण्डेय प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी लखनऊ के एस पी सिंह कानपुर के ए पी सिंह और कानपुर के ही रामजी तिवारी को दी है।
सभी बीसीसीआई पैनल के अंतरराष्ट्रीय स्कोरर हैं सभी स्कोरर इन महत्वपूर्ण मैच में स्कोरिंग की भूमिका निभाएंगे। सभी स्कोरर कई वर्षो से इंटरनेशनल और बीसीसीआई के मैचों में स्कोरिंग कर रहे हैं। सभी स्कोरर को आईसीसी वर्ल्ड कप एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मैच टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच आई पी एल और प्रथम श्रेणी मैंचों में स्कोरिंग करने का अनुभव प्राप्त है।












