57.91 लाख रुपये की लागत से पांच पार्कों का हुआ कायाकल्प

0
53

लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा के इंदिरा नगर वार्ड को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार को बड़ी सौगात दी। क्षेत्र के पांच प्रमुख पार्कों में कराए गए व्यापक सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों के तहत कहीं आकर्षक पाथवे का निर्माण हुआ है तो कहीं पार्कों में झूले, ओपन जिम, बैठने के लिए बेंच, इंटरलॉकिंग टाइल्स, बाउंड्री वॉल एवं दीवारों पर सुंदर पेंटिंग जैसे कार्य कराए गए हैं। इन उल्लेखनीय कार्यों से इंदिरा नगर वार्ड के पार्कों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है और ये पार्क अब क्षेत्र की नई पहचान बनकर उभर रहे हैं।

इंदिरा नगर वार्ड को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ के लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन तथा विधायक ओपी श्रीवास्तव के सतत प्रयासों से लखनऊ पूर्वी विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर आगे बढ़ रही है।

इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के माध्यम से स्वीकृत एवं पूर्ण हुए 57.91 लाख रुपये की लागत से इंदिरा नगर वार्ड के विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक ओपी श्रीवास्तव द्वारा सम्पन्न किया गया।

लोकार्पित विकास कार्यों में रामायण पार्क (सी-ब्लॉक) में ओपन जिम, बेंच स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य (₹8.32 लाख), गुलाब वाटिका पार्क (डी-ब्लॉक) में पार्क मरम्मत,

पेंटिंग एवं जिम उपकरण स्थापना कार्य (₹9.76 लाख), पार्क संख्या-1, सेक्टर-15 में सौंदर्यीकरण, पाथवे पर इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं पाथवे सुधार कार्य (₹9.91 लाख) तथा मंगलपुरी कॉलोनी स्थित पार्क संख्या-1 एवं पार्क संख्या-2 में बेंच, झूले एवं व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य (₹29.92 लाख) शामिल हैं।

सुंदर पार्क, ओपन जिम, झूले, पाथवे और आकर्षक सौंदर्यीकरण कार्यों से बदली तस्वीर

इस अवसर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि जनहित एवं लोककल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदिरा नगर वार्ड के इन पार्कों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। अब ये पार्क बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए बेहतर उपयोगी स्थान बनेंगे।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना हमारा संकल्प है, ताकि नागरिकों को अपने आसपास ही बेहतर वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इन पार्कों के कायाकल्प से इंदिरा नगर वार्ड की तस्वीर बदली है और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें : इंदिरा नगर और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में विकास कार्यों का शिलान्यास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here