इंदिरा नगर और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में विकास कार्यों का शिलान्यास

0
43

लखनऊ। लखनऊ के लोकप्रिय सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर आगे बढ़ रही है।

इसी क्रम में आज लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ओपी श्रीवास्तव ने क्षेत्र में ₹37.90 लाख से अधिक लागत की दो महत्वपूर्ण जनोपयोगी विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की एक और सौगात समर्पित की।

लखनऊ पूर्वी: विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सड़क व पाथवे निर्माण कार्यों की शुरुआत की

कार्यक्रम के प्रथम चरण में इंदिरा नगर वार्ड के सेक्टर-15 स्थित पार्क संख्या-3 में स्थानीय नागरिकों एवं सुप्रिया अग्रवाल की मांग पर विधायक निधि (वित्तीय वर्ष 2025-26) से ₹6.52 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पाथवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

 

विधायक ने कहा कि नागरिक सुविधाओं का विस्तार एवं सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा ऐसे कार्य क्षेत्रवासियों के जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाएंगे।

क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुगम यातायात एवं उन्नत नागरिक सुविधाओं का मिलेगा लाभ

इसके उपरांत लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड में मकान संख्या A-967/22 के निकट मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ₹31.38 लाख की लागत से निर्मित होने वाली लगभग 246 मीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया।

यह कार्य पूर्व पार्षद राकेश सिंह एवं स्थानीय नागरिकों की मांग पर स्वीकृत कराया गया है। सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

इस अवसर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन एवं विकास मॉडल के अनुरूप लखनऊ पूर्वी विधानसभा में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

विकास को मिली नई गति, ₹37.90 लाख की जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शिलान्यास

सड़क, पार्क, नाली, पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं के विकास के माध्यम से क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ पूर्वी विधानसभा में ₹66.55 लाख की लागत से चार विकास कार्यों का शिलान्यास

ये भी पढ़ें : सातवें बड़े मंगल पर भंडारों में पहुंचे ओपी श्रीवास्तव, श्रद्धालुओं संग लिया प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here