एक ही समारोह में पिता-पुत्र का सम्मान, बना यादगार पल

0
100

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए पिता और पुत्र को एक साथ सम्मान मिलना गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। पुलिस विभाग में वर्षों से ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे मोहम्मद क़मर को पदोन्नत कर सहायक उपनिरीक्षक बनाया गया।

पदोन्नति समारोह में उत्तर प्रदेश विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के निदेशक प्रोफेसर डॉ आदर्श कुमार ने उनके कंधों पर सहायक उपनिरीक्षक के पद के सितारे लगाकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक रहा।

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता अबू हुबैदा का इंटरनेशनल मेडल पर सम्मान, पिता बने सहायक उपनिरीक्षक

समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब उनके पुत्र तथा भारत के अग्रणी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित अबू हुबैदा को भी उसी मंच पर सम्मानित किया गया।

उन्हें हाल ही में फ्रांस पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता-2026 तथा ब्रिटिश एवं आयरिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता-2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि पर सम्मान प्रदान किया गया।

विश्व रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में स्थान रखने वाले अबू हुबैदा लगातार कई वर्षों से राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेक पदक जीत चुके हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक ओर पिता के कंधों पर वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा का सितारा सजा और दूसरी ओर उन्हें देश के लिए जीते गए पदकों पर सम्मान मिला।

ये भी पढ़ें : डबलिन में चमके अबू हुबैदा, मिश्रित युगल में जीता कांस्य

उन्होंने इसे अपने परिवार के जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर तिरंगा और ऊंचा लहराना है। यह अवसर इस बात का प्रेरक उदाहरण बना कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संस्कार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सफलता की नई इबारत लिखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here