फन फुटबॉल महोत्सव में जयपुरिया और डिवाइन फुटबॉल क्लब बने चैंपियन

0
65

लखनऊ। राजधानी के फन रिपब्लिक मॉल में 21 जून से 25 जुलाई तक आयोजित फीफा थीम आधारित ‘फन फुटबॉल महोत्सव’ का शनिवार को शानदार समापन हुआ।

लगभग एक माह तक चले इस आयोजन में 77 टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमियों और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

फीफा थीम पर आधारित इस महोत्सव में मॉल परिसर को विश्व कप के रंग में सजाया गया था। फीफा विश्व कप विजेता देशों के ध्वज, विश्व कप ट्रॉफी की प्रतिकृति और मैचों के लाइव प्रसारण ने दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल का अहसास कराया।

ये भी पढ़ें : जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : यूपी टीम में गाजीपुर के छह प्लेयर्स की एंट्री

प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके वरिष्ठ फुटबॉलर प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया था।

इस वर्ष प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग की 35 तथा अंडर-14 वर्ग की 42 टीमों सहित कुल 77 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान लीग और नॉकआउट चरण के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

अंडर-12 वर्ग में जयपुरिया फुटबॉल क्लब ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अवध यूथ उपविजेता और यंग ब्लड फुटबॉल क्लब तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-14 वर्ग में डिवाइन फुटबॉल क्लब ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अवध यूथ ने उपविजेता और कैंट फुटबॉल क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आयोजन के दौरान प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लीग एवं नॉकआउट मुकाबले आयोजित किए गए। वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में फुटबॉल प्रेमियों के लिए पेनल्टी शूटआउट, स्किल चैलेंज और अन्य सहभागिता गतिविधियां आयोजित की गईं।

खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराने के लिए अनुभवी प्रशिक्षक भी पूरे आयोजन के दौरान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :

फुटबॉल महोत्सव के दौरान मॉल में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खेल ब्रांडों की खेल सामग्री भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र रही, जिससे उन्हें आधुनिक खेल उपकरणों का अनुभव प्राप्त हुआ।

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करना भी था।

खिलाड़ियों, अभिभावकों और दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के चलते यह आयोजन फन रिपब्लिक मॉल के सबसे सफल खेल आयोजनों में शामिल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here