संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 19 सितम्बर 2026 को के डी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय हाल में राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश मुकेश शर्मा के द्वारा पदक और विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल लखनऊ डॉक्टर प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल लखनऊ पी0 एन0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडे, आरएसओ अतुल सिंह तथा कलारिपयट्टू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कुल 18 मंडलों के बालक बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया I आज सम्पन्न हुई प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहे –
अंडर 17 बालिका वर्ग
चुवाडुकल में लखनऊ मंडल से प्रियांशी, प्रथम , वाराणसी मण्डल से आफरीन द्वितीय , सहारनपुर मंडल से
जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालक वर्ग चुवाडुकल प्रतियोगिता में
अयोध्या मण्डल से अब्दुल सलमान प्रथम, लखनऊ मंडल से रुद्र प्रताप, द्वितीय, प्रयागराज मंडल से युवराज दीक्षित तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग चुवाडुकल प्रतियोगिता में
लखनऊ मंडल से समरीन बानो , प्रथम, वाराणसी से
शिवानी विश्वकर्मा, द्वितीय वाराणसी सहारनपुर मंडल से राधिका तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर 19 बालक वर्ग चुवाडुकल प्रतियोगिता में
लखनऊ मंडल के निखिल रावत , प्रथम, वाराणसी से आशीष सोनकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग मेयपयट्टू प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल से
शिवानी रावत प्रथम, झाँसी से रश्मि द्वितीय और
मुरादाबाद से रिजा इक़बाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालक वर्ग मेयपयट्टू प्रतियोगिता में
लखनऊ के प्रिंस मौर्य , प्रथम , वाराणसी के
युवराज सिंह द्वितीय तथा आगरा मण्डल के सत्यम पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग मेयपयट्टू प्रतियोगिता में
वाराणसी की त्रिधा मौर्य प्रथम, मुरादाबाद की
सगुण पाल द्वितीय और प्रयागराज की क्षमा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालक वर्ग मेयपयट्टू में लखनऊ मंडल के तुषार ने प्रथम, पवन प्रजापति वाराणसी मंडल नया द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग केट्टूकरी (लाठी) प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल से प्रियांशी, शिवानी रावत प्रथम,
वाराणसी मंडल से अंचल कुमारी, रिया सिंह, मुरादाबाद मंडल से राधिका वर्मा रीझा इक़बाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालक वर्ग केट्टूकरी (लाठी) प्रतियोगिता में
वाराणसी मंडल से अर्सलान ख़ान, सत्यम, लखनऊ मंडल से
प्रिंस मौर्य, दिव्यांश कश्यप ने द्वितीय तथा प्रयागराज मंडल से मोहमद ज़ीशान, मोहम्मद सहबाज़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग केट्टूकरी (लाठी) प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की चाँदनी, मानसी, प्रथम, लखनऊ मंडल से
नाजरीन बानो, अदिति देवी द्वितीय और मुरादाबाद मंडल से सगुन पाल, ईवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालक वर्ग केट्टूकरी (लाठी) प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के निखिल रावत, लकी सिंह गौतम, प्रथम , वाराणसी मंडल के सनी पटेल, ईशान और आगरा मंडल से रितेश कुमार, कुलदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 04स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मण्डल तथा बालिका वर्ग में 03 स्वर्ण पदको के साथ लखनऊ मंडल विजेता रहा। इस तरह प्रतियोगिता में 07 स्वर्ण पदकों के साथ लखनऊ मंडल ओवरऑल चैंपियन रहा।
इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ विनोद कुमार, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश राम सुजान मिश्र तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह, पूनम शाही, पुनीत रेडक्लिफ, मंडलीय कीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव, लखनऊ
अमित कुमार श्रीवास्तव, अभिलेख के रूप में हिमांशु शुक्ला लईक अहमद, प्रमेंद्र मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, अंकुर पांडेय, मुक्ता बब्बर, नूपुर दुबे, नवप्रीत कौर तथा निर्णायक के रुप में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के द्वारा नामित सदस्यों के द्वारा प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया.
कार्यक्रम निर्णायक में नितेश यादव , नितेश सिंह , सनी ,फैसल अहमद , ज्योति , दिपांशी, सैयद अयूब, मानसी जायसवाल, राजपाल यादव के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया









