राजामौली की ‘वाराणसी’ में महेश बाबू का रूद्र अवतार, अलग अंदाज में एक्टर

0
65
@ssrajamouli

टॉक्सिक और रामायण के बीच एक और फिल्म है जिसकी सिनेमा में काफी चर्चा है। यह फिल्म है एसएस राजामौली की वाराणसी।

एसएस राजामौली की वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। डायरेक्टर ने पहले प्रियंका का मंदाकिनी लुक रिवील किया था और अब महेश बाबू का। दरअसल, 9 अगस्त को महेश बाबू अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

एक्टर के जन्मदिन पर फिल्ममेकर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने महेश बाबू का ‘रूद्र’ लुक शेयर किया है। एक में वह इंटेंस एक्सप्रेशन दे रहे हैं, जबकि दूसरे में खुशमिजाज अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राजामौली ने कैप्शन में लिखा- सिर्फ उग्र होना ही उसका एकमात्र रूप नहीं है। वाराणसी में रूद्र।

वाराणसी, राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद और एस. एस. कांची के साथ मिलकर लिखी है। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी रूद्र (महेश बाबू) के रोमांचक सफर पर आधारित है, जब वाराणसी शहर पर एक एस्टेरॉयड के टकराने का खतरा मंडरा रहा होता है। इसकी कहानी कई समय-कालों (टाइमलाइन्स) में फैली हुई है। फिल्म में मंदाकिनी की भूमिका में प्रियंका हैं। वह फिल्म से करीब 7 साल बाद भारतीय सिनेमा में कमबैक कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : राजामौली की मेगा फिल्म वाराणसी अगले साल 7 अप्रैल को दुनिया भर में होगी रिलीज

ये भी पढ़े : इंटेंस से बेफिक्र तक… वाराणसी में प्रियंका के दो रंग, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here