लखनऊ में शहीदों को नमन: दीपों से सजा भारत का मानचित्र बना आकर्षण का केंद्र

0
22
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

लखनऊ : कारगिल विजय दिवस 2026 के उपलक्ष्य मे हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा लखनऊ मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में “शहीद स्मृति समारोह” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन लखनऊ मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज, सेक्टर-10, इंदिरा नगर, लखनऊ में संपन्न हुआ |

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रशांत शुक्ला, शिक्षकगण तथा छात्राओं तान्या तिवारी एवं अरेना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर प्रशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा, “कारगिल विजय दिवस हमें हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां, सामूहिक देशभक्ति नारे एवं शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन किया गया। दीपों से निर्मित भारत का मानचित्र सभी उपस्थित लोगों के लिए अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायी दृश्य रहा, जिसने पूरे वातावरण को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर एक विशेष “कारगिल विजय दिवस श्रद्धांजलि संदेश बोर्ड” भी स्थापित किया गया, जिस पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने अमर शहीदों के प्रति अपनी भावनाएं एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह दृश्य अत्यंत प्रेरणादायी रहा, जहां सभी ने अपने शब्दों के माध्यम से देश के वीर सपूतों को नमन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, त्याग एवं बलिदान की भावना का संचार करना तथा शहीदों के अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखना था।

इस अवसर पर लखनऊ मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रशांत शुक्ला, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here