नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग (जे&केटूरिज्म) और भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संचालन संस्था डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (डीपीवर्ल्डपीजीटीआई) ने आज संयुक्त रूप से जे&केओपन 2026 के पांचवें संस्करण की घोषणा की।
रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में 4 अगस्त से होगी प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता 4 से 7 अगस्त, 2026 तक श्रीनगर स्थित खूबसूरत रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में आयोजित होगी।
इस वर्ष प्रतियोगिता की इनामी राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। जे&के ओपन 2026 के टाइटल पार्टनर जम्मू-कश्मीर सरकार और जे&के टूरिज्म और मेजबान स्थल रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स हैं।
इनामी राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई
प्रतियोगिता को डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अम्ब्रेला पार्टनर और वैश्विक स्मार्ट लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपीवर्ल्ड के अलावा एक्सिस बैंक, अमूल, अमृतां जन एनरलाइट, कैंपा, एयर इंडिया महाराजा क्लब और कल्याणी का भी सहयोग प्राप्त है।
सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनुगंडास, शौर्य भट्टाचार्य और अंगदचीमा सहित देश के शीर्ष पेशेवर गोल्फर होंगे शामिल
प्रतियोगिता में 2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनुगंडास, गत विजेता शौर्य भट्टाचार्य और अंगदचीमा सहित देश के कई प्रमुख पेशेवर गोल्फर भाग लेंगे।
इसके अलावा, नौदेशों के 14 विदेशी खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें अमेरिका, जापान, चेकगणराज्य, कनाडा और मलेशिया सहित कई देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन विभाग (कश्मीर) के उपनिदेशक राशिद रैना (जेकेएएस)ने कहा, “जम्मू-कश्मीर सरकार को भारत के सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ स्थलों में से एक रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में जे&के ओपन 2026 का समर्थन करते हुए गर्व है।
यह प्रतियोगिता न केवल जम्मू-कश्मीर को गोल्फ पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करती है, बल्कि उच्चस्तरीय खेल आयोजनों के माध्यम से पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता भी दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह चैम्पियनशिप देश भर का ध्यान आकर्षित करेगी और खिलाड़ियों तथा पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव लेकर आएगी।”
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीपजोहल ने कहा, “डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया को जे&के ओपन 2026 के लिए एक बार फिर शानदार रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में लौटकर खुशी हो रही है।
हम जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमरअब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर सरकार और जे&के टूरिज्म के आभारी हैं, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता फिर श्रीनगर लौट रही है। यह टूर्नामेंट 2026 सत्र के दूसरे चरण की शानदार शुरुआत करेगा। रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स अपनी बेहतरीन खेल सुविधाओं और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण खिलाड़ियों की पहली पसंद रहा है।
हमें उम्मीद है कि इस वर्ष भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और जम्मू-कश्मीर देश के प्रमुख गोल्फ पर्यटन स्थलों के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।”
जम्मू-कश्मीर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। प्राकृतिक झीलों, नदियों, फूलों और बाग-बगीचों से सजी कश्मीर घाटी चारों ऋतुओं में अलग-अलग रूप में पर्यटकों को आकर्षित करती है। वहीं, पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा जम्मू भी अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
यह प्रतियोगिता जे&के टूरिज्म की गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल का हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर में जम्मूत वीगोल्फ कोर्स, रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स (श्रीनगर), पहलगाम गोल्फ कोर्स और गुलमर्ग गोल्फ क्लब जैसे विश्वस्तरीय गोल्फ कोर्स मौजूद हैं, जो खिलाड़ियों को अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।
रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स एशिया के सबसे खूबसूरत गोल्फ कोर्सों में गिना जाता है। प्रसिद्ध गोल्फ वास्तुकार रॉबर्ट ट्रेंट जोन्स द्वितीय द्वारा डिजाइन किए गए इस 72 पार और 6,445 मीटर लंबे गोल्फ कोर्स का प्राकृतिक सौंदर्य और चुनौतीपूर्ण स्वरूप हर स्तर के खिलाड़ी को आकर्षित करता है।












