कूड़ाघर बना सीवर मैनहोल,“मैनहोल का ढक्कन हटाकर डाला जा रहा कचरा, सीवर जाम होने से बढ़ी जलभराव की समस्या”

0
15

लखनऊ: गोमतीनगर के विशालखंड इलाके में सीवर मैनहोल को कूड़ा डंप करने के लिए इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। मैनहोल का ढक्कन खोलकर उसमें बड़ी मात्रा में ठोस कचरा डाले जाने से सीवर व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कचरा सीवर लाइन में पहुंचने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे सड़क पर गंदा पानी भरने की समस्या सामने आ रही है।

सुएज इंडिया के ऑपरेशन मैनेजर सोनपाल शर्मा ने बताया, हमारी टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि मैनहोल का ढक्कन हटाकर उसके अंदर बड़ी मात्रा में कूड़ा डाला गया था।

इसके कारण सीवर का पानी सड़क पर भरा हुआ था। सीवर मैनहोल में ठोस कचरा डालने से वह सीवर लाइन में पहुंचकर प्रवाह को बाधित कर रहा था।

उन्होंने बताया कि मैनहोल में कूड़ा डालने से सीवर सफाई की आवश्यकता बढ़ जाती है और ऑपरेशन एवं रखरखाव के लिए अतिरिक्त संसाधनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्होंने की, सीवर मैनहोल में किसी भी तरह का ठोस कचरा न डालें और कूड़े का निस्तारण निर्धारित स्थान पर ही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here