विश्व समुद्र प्रेजेंट्स कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप पावर्ड बाय नालको में शुभांकर शर्मा ने छह शॉट से दर्ज की जीत

0
19

ग्रेटर नोएडा : शुभांकरशर्मा ने अंतिम राउंड में तीन-अंडर 69 का स्कोर बनाकर ग्रेटर नोएडा के जेपीग्रीन्स गोल्फ एंड स्पारिजॉर्ट में आयोजित दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले विश्व समुद्र प्रेजेंट्स कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप पावर्ड बाय नालको का खिताब छह शॉट के अंतर से जीत लिया।

डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप की दौड़ में शीर्ष 24 स्थान तय हुए

चंडीगढ़ के 30 वर्षीय शुभांकर (68-65-72-69) ने अंतिम राउंड की शुरुआत दो शॉट की बढ़त के साथ की थी। उन्होंने पार-5 12वें होल पर एक ईगल के अलावा तीन बर्डी और दो बोगी बनाकर 14-अंडर 274 के कुल स्कोर के साथ जीत दर्ज की। इस सत्र में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर दो टूर्नामेंट खेलने वाले शुभांकर की यह दूसरी जीत रही।

इससे पहले उन्होंने अप्रैल में बोल्डर्स क्लासिक जीतकर पेशेवर स्तर पर आठ साल का खिताबी इंतजार समाप्त किया था। डीपी वर्ल्ड टूर पर दो बार के विजेता शुभांकर ने इस जीत से 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अर्जित की।

इटली  के मिशेलऑर्टोलानी (72-70-65-73) और बेंगलुरु के मनोजएस (70-71-66-73) आठ-अंडर 280 के साथ संयुक्त उपविजेता रहे। मनोज ने 16 लाख रुपये अर्जित किए और रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में 26वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए।

उनकी सत्र की कुल कमाई 35,92,684 रुपये हो गई और उन्होंने अगले सप्ताह के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना स्थान भी सुरक्षित कर लिया। इस सत्र में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर चार खिताब जीत चुके बेंगलुरु के खलिन जोशी (72-67-71-71) सात-अंडर 281 के साथ चौथे स्थान पर रहे।

उन्होंने 9,99,600 रुपये अर्जित किए और रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में दूसरा स्थान और मजबूत किया। उनकी सत्र की कुल कमाई बढ़कर 77,33,825 रुपये हो गई। शुभांकर ने अंतिम राउंड में तीन शुरुआती बर्डी बनाईं, लेकिन राउंड के मध्य में दोबोगी के कारण ऑर्टोलानी ने अंतर कम कर दिया।

10वें होल पर शुभांकर की बोगी ने मुकाबले को और कड़ा बना दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार जवाब दिया।
शुभांकर ने कहा, “मुझे अंदाजा था कि यदि मैं बेहद तेज शुरुआत नहीं करता तो बढ़त कम हो सकती है। मैंने दो शुरुआती बर्डी बनाईं, लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ गोल्फ नहीं खेल रहा था।

मिशेल बहुत अच्छा खेल रहे थे और फिर मैंने 10वें होल पर खराब बोगी की। संभवतःवह पूरे दिन का मेरा सबसे खराब शॉट था।” निर्णायक क्षण पार-5 12वें होल पर आया, जहां शुभांकर ने तेज हवा के बीच लगभग 60 से 70 फुट का लंबा पट सफल कर ईगल बनाया।

उन्होंनेकहा, “ईगल सुखद आश्चर्य था और बिल्कुल सही समय पर आया। मैंने कुछ देर पहले 10वें होल पर बोगी की थी और मेरी बढ़त काफी कम हो गई थी। इतनी दूरी से पट सफल करने से मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला और मुकाबले की लय फिर मेरे पक्ष में आ गई।”

शुभांकर ने अंतिम होल तक अपनी बढ़त बचाने के लिए बेहतरीन शॉर्ट गेम का सहारा लिया। उनका एक महत्वपूर्ण बचाव 16वें होल पर आया, जहां हवा के कारण उनका टी शॉट एक पेड़ के पीछे पहुंच गया था।

उन्होंने कहा, “पेड़ के पीछे से रिकवरी शॉट और खाली जमीन से चिपल गाना कठिन था। इसके बाद पार पट भी आसान नहीं था। आज मेरी पुटिंग ने अंतर पैदा किया। मैंने अंतिम चरण में पांच से 10 फुट के कई महत्वपूर्ण पट सफल किए और 16वें होल पर पार बचाना विशेष रूप से अहम रहा।

अंतिम होल पर गेंद डालने तक गोल्फ में कोई बढ़त सुरक्षित नहीं होती।” चुनौतीपूर्ण फ्लैगपोजीशन और तेज हवा के कारण छह शॉट से जीतने के बावजूद शुभांकर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “आज कोर्स ने वास्तव में कड़ी परीक्षा ली, विशेषकर फ्लैग पोजीशन काफी मुश्किल थीं।

अंतिम होल में मुझे कई बार मुश्किल परिस्थितियों से पार बचाना पड़ा, इसलिए जीत हासिल करके बेहद खुश हूं। यह अगले सप्ताह के लिए भी बेहतरीन तैयारी रही।” शुभांकर अब 40 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के इस प्रमुख टूर्नामेंट को डीपी वर्ल्ड टूर के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट के मैदान में गत चैंपियन टॉमीफ्लीटवुड, दोबार के मास्टर्स चैंपियन रोरीमैकइलरॉय, मौजूदा ओपन चैंपियन रयान फॉक्स और पूर्व मास्टर्स चैंपियन पैट्रिकरीड एवं बुब्बावॉटसन सहित पीजीए टूर और डीपी वर्ल्ड टूर के कई अन्य विजेता शामिल होंगे।

शुभांकर ने कहा, “डीपी वर्ल्ड टूर पिछले नौ साल से मेरा घरेलू टूर रहा है, इसलिए मैं अपने कई दोस्तों का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। यह देश के सबसे शानदार और ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स में से एक को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का भी अवसर होगा।” उन्होंने अपने घरेलू टूर पर लौटने के अनुभव को भी विशेष बताया।

शुभांकर ने कहा, “मैं डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर खेलते हुए बड़ा हुआ हूं और यहां मेरे कई मित्र हैं। मैं साल के अधिकतर समय विदेश में खेलता हूं, लेकिन यहां मिलने वाली मित्रता और अपनापन दुनिया में कहीं और मिलना मुश्किल है। संभवतःयही सहजता मुझे हर बार लौटने पर अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करती है।”

गुरुग्राम के हरमनसचदेवा (74-70-67-71) और 2025 के डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन चंडीगढ़ के युवराजसंधू (71-69-69-73) छह-अंडर 282 के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।

रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे सप्तकतलवार (75-72-72-70) ने सप्ताह का अपना एक मात्र अंडर-पार राउंड खेलकर संयुक्त 25वें से संयुक्त 16वें स्थान पर छलांग लगाई। उनका कुल स्कोर एक-ओवर 289 रहा।

सप्तक ने 2,86,733 रुपये अर्जित किए और 99,69,017 रुपये की सत्र की कुल कमाई के साथ रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप के बाद विराज मदप्पा 24,90,042 रुपये की सत्र की कमाई के साथ रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में 24वें स्थान पर रहे।

इसके साथ ही विराज मौजूदा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट के जरिए डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में जगह बनाने वाले अंतिम खिलाड़ी बने।

टूर चैंपियनशिप को प्रेजेंटिंग पार्टनर तेजी से उभरते वैश्विक कारोबारी समूह विश्व समुद्र और पावर्ड बाय पार्टनर भारत की अग्रणी एल्युमी नियम कंपनियों में शामिल नालको का सहयोग प्राप्त हुआ।

इसके अलावा इवेंट पार्टनर एपीएल अपोलोस्टीलपाइप्स, हिमालयन और पावर एड तथा ब्रॉडकास्ट पार्टनर जी5 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स ने भी टूर्नामेंट को अपना समर्थन दिया।

टूर्नामेंट को डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अम्ब्रेला पार्टनर डीपी वर्ल्ड के साथ-साथ टूर पार्टनर एचसीएलग्रुप, एक्सिसबैंक, अमूल, अमृतांजनएनरलाइट, एयर इंडिया महाराजा क्लब, कल्याणी, गोल्फ प्लस मंथली और गोल्फ डिजाइन इंडिया का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here