बाबू हरदयाल वास्तव हास्य नाट्य समारोह में मंचित नाटक माय स्वीट हार्ट ने दर्शकों का जीता दिल

0
27

लखनऊ। ‘मंचकृति’ संस्था द्वारा “बाबू हरदयाल वास्तव हास्य नाट्य समारोह के तीन दिवसीय आयोजन के दूसरी शाम शनिवार 10 अक्टूबर को भारतीयम‌् और शिवांजना एंटरटेनमेंट्स संस्था की ओर से सुपरहिट हास्य नाटक माय स्वीट हाट का प्रभावी मंचन पुनीत अस्थाना एवं राजीव रंजन के निर्देशन में गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में किया गया।

इस जबरदस्त संगीतमय हास्य नाटक का कथानक जितना सशक्त था उसका मंचीय प्रस्तुतीकरण भी उतना ही प्रभावी रहा। कथानक के अनुसार नाटक का मुख्य किरदार दीनानाथ दिलफेंक तबीयत का होता है और पति छोड़कर आई प्रिया के प्रेम में बंध जाता है।

ऐसे में कहानी मोड़ लेती है और दीनानाथ की पत्नी और बच्चे भी प्रेमिका के साथ वहां रहने पहुंच जाते हैं। कहानी में एक और रोमांचक मोड़ तब आता है जब दीनानाथ का दिल अपने ही बेटे की महिला दोस्त पर आ जाता है। इंतेहा तो तब हो जाती है जब दीनानाथ क बेटे प्रकाश का दिल अपने ही पिता की प्रेमिका प्रिया के लिए धड़कने लगता है।

कहानी जैसे-जैसे आगे बढती है हास्यजन्य स्थितियां बढ़ती ही जाती हैँ। नाटक में एक निर्णायक मोड़ तब आता है जब दीनानाथ की, बेटी भी अपने प्रेमी के साथ वहां पहुंच जाती है। तब पता चलता है कि बेटी का प्रेमी कोई और नहीं प्रिया का पति है।

सब उलझन में पड़ जाते हैं। इस बीच बेटे की दोस्त जोकि वास्तव में बेटी की क्लासफेलो होती है हकीकत बयां करती है। पता चलता है कि सारा नाटक प्रिया को उसके पति से मिलाने और दीनानाथ को परिवार के पास लाने के लिए किया गया था।

मंच पर पापा का किरदार राजीव रंजन सिंह और प्रिया का पूजा सिंह प्रियदर्शिनी सहित पिंकी की भूमिका प्रभाती पाण्डेय ने प्रभावी रूप से अदा की। इस क्रम में प्रकाश का चरित्र सोम गांगुली, शोभा का पारुल कांत, जोहरा का ज़ारा हयात, सखाराम का लखन केसवानी और आगंतुक दर्शक का अरुणा पाण्डेय ने अभिनीत कर प्रशंसा हासिल की।

मंच परे में प्रकाश परिकल्पना एवं संचालन गोपाल सिन्हा और मनीष सैनी की नाट्यानुरूप रही वहीं मंचसज्जा, आशुतोष की थी। रूपसज्जा का दायित्व शहीर और संगीत संचालन का रामेन्द्र लाल ने निभाया जबकि वेशभूषा परिकल्पना पूजा सिंह की थी। मंच सचालन वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल सिन्हा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here