एनसीसी शिविर में निखरेगा 500 गर्ल्स कैडेट्स का सैन्य और नेतृत्व कौशल

0
32

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी)लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में गुरुवार से 13 जून 2026 तक दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।

19 यूपी गर्ल्स बटालियन का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

इस शिविर में 19 बटालियन के अंतर्गत विभिन्न स्कूल कॉलेज के लगभग 500 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं और शिविर के दौरान उन्हें सैन्य शिक्षा के अंतर्गत ड्रिल, हथियार चलाना, मानचित्र का अध्ययन, भूमि कौशल-युद्ध कौशल के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.

इसके अतिरिक्त अतिथि विषय विशेषज्ञों के माध्यम से सड़क सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी अति आवश्यक जानकारी दी जाएगी.

शिविर के दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम की तैयारी भी कराई जाएगी. इस शिविर में प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें : 125 सैन्य चिकित्सा अधिकारियों ने पूरा किया मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स

ये भी पढ़ें : शौर्य, बलिदान और समुद्री पराक्रम की अमर गाथा बनेगी नौसेना शौर्य वाटिका

ये भी पढ़े : रेड ब्रिगेड की पहल: एनसीसी कैडेटों को सिखाया ‘साहस के साथ विरोध’ का मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here